शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आरती का पूर्ण पाठ

Hero Image
Share this article:
मां दुर्गा को शक्ति और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां की पूजा-अर्चना के साथ जय अंबे गौरी आरती का पाठ भक्तों के लिए अत्यंत शुभकारी है। माना जाता है कि आरती गाने से न केवल आध्यात्मिक शांति मिलती है बल्कि माता की कृपा से सभी कष्ट दूर होते हैं।


दुर्गा मां की आरती


जय अंबे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी।
तुमको निशिदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी॥ ओम जय अंबे गौरी

मांग सिन्दूर विराजत, टीको मृगमद को।
उज्जवल से दो‌उ नैना, चन्द्रवदन नीको॥ ओम जय अंबे गौरी


कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै।
रक्तपुष्प गल माला, कण्ठन पर साजै॥ ओम जय अंबे गौरी

केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्परधारी।
सुर-नर-मुनि-जन सेवत, तिनके दुखहारी॥ ओम जय अंबे गौरी


कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती।
कोटिक चन्द्र दिवाकर, सम राजत ज्योति॥ ओम जय अंबे गौरी

शुम्भ-निशुम्भ बिदारे, महिषासुर घाती।
धूम्र विलोचन नैना, निशिदिन मदमाती॥ ओम जय अंबे गौरी

चण्ड-मुण्ड संहारे, शोणित बीज हरे।
मधु-कैटभ दो‌उ मारे, सुर भयहीन करे॥ ओम जय अंबे गौरी

ब्रहमाणी रुद्राणी तुम कमला रानी।
आगम-निगम-बखानी, तुम शिव पटरानी॥ ओम जय अंबे गौरी

You may also like



चौंसठ योगिनी मंगल गावत, नृत्य करत भैरूं।
बाजत ताल मृदंगा, अरु बाजत डमरु॥ ओम जय अंबे गौरी

तुम ही जग की माता, तुम ही हो भरता।
भक्‍तन की दु:ख हरता, सुख सम्पत्ति करता॥ ओम जय अंबे गौरी

भुजा चार अति शोभित, वर-मुद्रा धारी।
मनवान्छित फल पावत, सेवत नर-नारी॥ ओम जय अंबे गौरी

कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती।
श्रीमालकेतु में राजत, कोटि रतन ज्योति॥ ओम जय अंबे गौरी

श्री अम्बेजी की आरती, जो को‌ई नर गावै।
कहत शिवानन्द स्वामी, सुख सम्पत्ति पावै॥ ओम जय अंबे गौरी, ओम जय अंबे गौरी


दुर्गा मां की आरती का महत्व


नवरात्रि साधना का अंग – आरती से साधना पूर्ण मानी जाती है।
भक्ति और शक्ति का संगम – माता का स्मरण कर मनोबल और ऊर्जा मिलती है।
सुख-समृद्धि – आरती करने से घर में सकारात्मकता और शांति का वास होता है।
संकट निवारण – मां दुर्गा की कृपा से सभी प्रकार के संकट और भय समाप्त होते हैं।

दुर्गा मां की आरती गाने से आत्मा को शांति, मन को शक्ति और जीवन को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। नवरात्रि में आरती का गायन घर-परिवार के लिए शुभता और समृद्धि का संदेश लाता है।


Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint