बिल्ली का रास्ता काटना: शुभ या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के अनुसार
बिल्ली का रास्ता काटने का महत्व
बिल्ली का रास्ता काटना कब होता है शुभ? शकुन शास्त्र के अनुसार, यदि आप किसी शुभ कार्य के लिए जा रहे हैं और बिल्ली आपके दाईं से बाईं ओर रास्ता काटती है, तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। यह संकेत है कि आप जिस कार्य के लिए जा रहे हैं, वह बिना किसी बाधा के पूरा होगा। ऐसे में आपको रुकना नहीं चाहिए, बल्कि आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए। यदि आप कहीं जा रहे हैं और अचानक बिल्ली आपका रास्ता काटकर दूसरी ओर चली जाती है या सकारात्मक आवाज निकालती है, तो यह धन लाभ का संकेत है। अगर आप शुभ कार्य के लिए जा रहे हैं और बिल्ली रास्ते में कुछ दबाए हुए नजर आती है, तो यह सफलता मिलने का संकेत है। बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ कब होता है?
शकुन शास्त्र: जब भी कोई बिल्ली रास्ता काटती है, लोग या तो अपना मार्ग बदल लेते हैं या कुछ समय के लिए वहीं रुक जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ संकेत हो सकता है। यदि उस मार्ग पर तुरंत नहीं जाया जाए, तो संभावित संकट टल सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी-कभी बिल्ली का रास्ता काटना शुभ भी हो सकता है? शकुन शास्त्र के अनुसार, बिल्ली के रास्ता काटने की दिशा और स्थिति यह निर्धारित करती है कि यह आपके लिए संकट का संकेत है या फिर कुछ अच्छा होने वाला है।
जब बिल्ली बाईं से दाईं ओर रास्ता काटती है, तो यह अशुभ संकेत है, जो कार्य में देरी या दुर्घटना का संकेत देता है। ऐसे में एक मिनट रुककर या पानी पीकर आगे बढ़ना बेहतर माना जाता है।
Next Story