छठ पूजा 2025 शुभकामनाएं: प्यार, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से भरे मैसेज

एक वर्ष का लंबा इंतजार समाप्त हो गया, छठ का पवित्र महोत्सव फिर से आ गया है। सूर्य देव की आराधना से जुड़ा यह अनुपम पर्व न केवल प्रकृति के साथ तालमेल का प्रतीक है, बल्कि परिवार व समाज को जोड़ने का माध्यम भी। लाखों भक्त नदियों व तालाबों के किनारे खड़े होकर सूर्य को जल अर्पित करते हैं, व्रतधारी महिलाएं कठिन तपस्या से सभी की मनोकामनाएं पूरी करने की प्रार्थना करती हैं। 2025 में यह उत्सव विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह सकारात्मक ऊर्जा व नई शुरुआत का संदेश देता है। इस खुशी के मौके पर दूर-दराज रहने वाले अपनों को ये सुंदर संदेश भेजकर छठ की बधाई दें, ताकि सूर्य की किरणें उनके जीवन को हमेशा उजागर रखें।
Hero Image


छठ पूजा की शुभकामनाएं: अपनों के लिए चुनिंदा संदेश


यहां कुछ हृदयस्पर्शी शुभकामनाएं दी गई हैं, जो छठ पूजा के इस पावन अवसर पर परिवार व मित्रों को भेजने के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं। इनके माध्यम से सूर्य देव व छठी मइया की कृपा की कामना करें।

छठ का ये पावन पर्व आपके जीवन में खुशियों की किरण लाए।
आपके सारे सपने पूरे हों,
परिवार में बना रहे सुख और समृद्धि का वातावरण।
छठी मइया और सूर्य देव के आशीर्वाद से सदा खुश रहें।
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!


एक साल इंतजार के बाद फिर छठ का पर्व आया,
सूर्य देव को नमन किया और पूरे उत्साह से मनाया।
आपकी हर मनोकामना पूरी हो

आपके जीवन में हर पल खुशियों के फूल खिलें,
कभी भी ग़म या दर्द का साया न आए।
नहाय-खाय के इस शुभ अवसर पर
आपको और आपके परिवार को ढेरों शुभकामनाएं।


छठ पूजा का उजाला आपके जीवन को रौशन करे,
किस्मत के सारे दरवाजे खुल जाएं,
ऊपरवाले की कृपा बनी रहे सदा।
Happy Chhath Puja 2025 !

छठ पूजा के इस पावन पर्व पर,
दिल से अपनों को याद करें,
हर चाहत पूरी हो, हर दूरी मिट जाए
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।

सूर्य देव की रोशनी से चमके आपका जीवन,
खेत-खलिहान रहें भरपूर धन-धान्य से,
हर दिन आपके लिए नई उम्मीदें लेकर आए।
छठ पूजा की शुभकामनाएं!

कदुआ भात से होती है व्रत की शुरुआत,
खरना पर खाई जाती है खीर और भात,
सूर्य देव से मांगी जाती है नई शुरुआत की दुआ,
आपके जीवन में आए सुख और समृद्धि का वरदान।
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!


ठेकुआ बनाओ, लड्डू चढ़ाओ,
छठी मइया के गीत गाओ
हर घर में खुशियां आएं,
जय छठी मइया! छठ पर्व की शुभकामनाएं।

गेंहू के ठेकुए, खीर और कद्दू,
छठी मइया करें सबकी मुराद पूरी।
हर घर में बजे खुशियों की घंटी
Happy Chhath Puja!

प्रेम, भक्ति और सदाचार ही हैं सूर्य उपासना की शक्ति,
छठ पूजा के इस पावन दिन पर
आपके जीवन में खुशियां और शांति बनी रहे।
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

छठ पर्व लाता है संतान के दीर्घायु और सुख का वरदान,
आपके जीवन में उमंग और आनंद की लहरें उठें,
आपको और आपके परिवार को छठ की हार्दिक शुभकामनाएं।

रथ पर सवार होकर सूर्य देव आएं आपके द्वार,
दे जाएं सुख, समृद्धि और अपार प्यार।
छठ पूजा की शुभकामनाएं करें स्वीकार Happy Chhath Puja 2025!