फोन की स्लो स्पीड और स्टोरेज की टेंशन खत्म, बस अपनाएं ये टिप्स

आजकल हर किसी के पास स्मार्टफोन है, और उसमें फोटो, वीडियो, ऐप्स से लेकर ढेरों फाइल्स जमा होती रहती हैं। धीरे-धीरे फोन की मेमोरी भर जाती है और बार-बार एक ही नोटिफिकेशन आने लगता है — स्टोरेज फुल
Hero Image


फोन जब स्टोरेज फुल बताने लगता है तो ना तो कोई नया ऐप इंस्टॉल हो पाता है, ना ही अपडेट हो पाता है। ऊपर से फोन स्लो भी चलने लगता है या हैंग होने लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो अब घबराने की जरूरत नहीं। यहां हम आपको कुछ आसान ट्रिक्स बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप मिनटों में अपने फोन की स्टोरेज को फ्री कर सकते हैं।

1. गूगल फोटोज में लें बैकअप और गैलरी करें खाली


फोन में सबसे ज्यादा जगह फोटोज और वीडियोज लेते हैं। आप गूगल फोटोज का इस्तेमाल करके अपनी फोटोज और वीडियोज का बैकअप ले सकते हैं। एक बार बैकअप हो जाए तो गैलरी से फाइल्स डिलीट कर दें। इससे डेटा भी सेफ रहेगा और फोन भी हल्का हो जाएगा।

2. बेकार ऐप्स को तुरंत हटाएं


कई बार हम ऐसे ऐप्स डाउनलोड कर लेते हैं जिनका इस्तेमाल महीनों तक नहीं होता। ऐसे ऐप्स सिर्फ जगह घेरते हैं। सेटिंग्स में जाकर ऐसे ऐप्स की लिस्ट बनाएं और जो काम के नहीं हैं उन्हें डिलीट कर दें।

3. ऐप का डाटा भी क्लियर करें

कुछ ऐप्स जैसे इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, या गेम्स — इनका कैश डाटा बहुत ज्यादा हो जाता है। सेटिंग्स में जाकर “स्टोरेज” या “ऐप इन्फो” में जाकर उनका कैश क्लियर करें। इससे बिना ऐप डिलीट किए भी स्टोरेज बचाई जा सकती है।

4. मूवीज़ और गाने देखकर भूल न जाएं


अगर आपने कोई मूवी या गाना फोन में डाउनलोड किया है, तो उसे देखने या सुनने के बाद डिलीट जरूर करें। लोग अक्सर फाइल्स रखे रखते हैं और भूल जाते हैं, जिससे स्टोरेज जल्दी फुल हो जाती है।

5. व्हाट्सएप मीडिया को करें कंट्रोल

व्हाट्सएप ग्रुप्स में रोज ढेरों फोटोज और वीडियोज आ जाते हैं जो ऑटोमैटिक डाउनलोड होकर स्टोरेज भर देते हैं। व्हाट्सएप की सेटिंग्स में जाकर ऑटो डाउनलोड बंद करें और टाइम-टाइम पर व्हाट्सएप मीडिया को डिलीट करें।

अगर आपका फोन बार-बार स्टोरेज फुल होने का नोटिफिकेशन दिखा रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। बस कुछ आसान से तरीके अपनाकर आप अपने फोन की मेमोरी मिनटों में खाली कर सकते हैं। फालतू ऐप्स हटाएं, गूगल फोटोज में बैकअप लें, और बेकार फाइल्स या वीडियोज को डिलीट करें — इन छोटी-छोटी चीजों से आपका फोन फिर से तेज और स्मूद चलेगा।