On this day:ब्रिजटाउन टेस्ट 1948: एक मैच और 12 डेब्यू, जानिए क्रिकेट के इस अनोखे रिकॉर्ड के बारे में
इस मैच में वेस्टइंडीज की तरफ से सात और इंग्लैंड की तरफ से पांच खिलाड़ियों ने पहली बार टेस्ट कैप पहनी। वेस्टइंडीज के कप्तान जेफरी स्टोलमेयर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मेजबान टीम ने क्लाइव वॉल्कोट, एवर्टन वीक्स, रॉबर्ट क्रिस्टियानी, विल्फ्रेड फर्ग्यूसन, बर्कले गास्किन, जॉन गोडार्ड और प्रायर जोन्स को मैदान में उतारा। वहीं, इंग्लैंड की तरफ से जिम लेकर, मॉरिस ट्रेमलेट, डेनिस ब्रूक्स, विंस्टन प्लेस और जेराल्ड स्मिथसन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया।
Next Story