BCCI New Sponsorship: आईपीएल में गूगल की एंट्री से बोर्ड पर होगी धनवर्षा, ड्रीम11 के नुकसान की ऐसे होगी भरपाई

एक समय था जब आईपीएल और भारतीय क्रिकेट के स्पॉन्सरशिप बाजार पर ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों का दबदबा था। ये कंपनियां हर सीजन में बीसीसीआई को मोटी कमाई करके देती थीं। लेकिन सरकार के नए नियमों के बाद इन कंपनियों ने अपने हाथ खींच लिए, जिससे बोर्ड के सामने राजस्व का एक बड़ा संकट खड़ा हो गया। ड्रीम11, जो कभी टीम इंडिया की जर्सी का मुख्य प्रायोजक हुआ करता था, उसे भी पीछे हटना पड़ा।
Hero Image


इस अचानक हुए बदलाव से हुए घाटे को पाटने के लिए बीसीसीआई लगातार नए विकल्पों की तलाश कर रहा था। बोर्ड को एक ऐसे साझेदार की जरूरत थी जो न केवल आर्थिक रूप से मजबूत हो, बल्कि जिसका विजन भी भविष्य को ध्यान में रखकर बनाया गया हो।

गूगल की एंट्री

बीसीसीआई की यह तलाश अब गूगल पर जाकर खत्म होती दिख रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल का एआई प्लेटफॉर्म 'जेमिनी' आईपीएल के साथ जुड़ने जा रहा है। यह साझेदारी बीसीसीआई के लिए किसी लॉटरी से कम नहीं है। माना जा रहा है कि अगले तीन सीजनों के लिए गूगल जेमिनी आईपीएल का हिस्सा बनेगा।