India Super 8 Schedule: दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज से कब और कहां भिड़ेगी टीम इंडिया, देखें पूरी लिस्ट
टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में बहुत ही शानदार खेल दिखाया है। भारत ने अपने लगातार तीन मैच जीतकर सुपर 8 राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है। हाल ही में हुए मैच में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में हुए इस मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 61 रनों से मात दी। इस बड़ी जीत के साथ ही भारत ने ग्रुप 'ए' में अपना दबदबा बना लिया है। जीत की हैट्रिक लगाने के बाद अब फैंस की नजरें सुपर 8 के मुकाबलों पर टिकी हैं। हर कोई जानना चाहता है कि अब भारत का मुकाबला किन टीमों से होगा और ये मैच कहां खेले जाएंगे।
Next Story