IPL 2026 शुरू होने में अब सिर्फ 4 दिन का समय बाकी रह गया है। और ऐसे में मुंबई इंडियंस के कैंप से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अब तक टीम के साथ नही जुड़े है, और इस समय बेंगलुरु में है। टीम के साथ ना जुड़ने की वजह से अब ऐसी आशंकाए जताई जा रही है कि, क्या जसप्रीत बुमराह इंजर्ड हो गए है। IPL की शुरआत 28 मार्च से होने वगली है और मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच 29 मार्च को केकेआर के साथ खेलने वाली है। ऐसे में बुमराह का टीम से दूर होना मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर नही है।
कहाँ है बुमराह
मीड़िया रिपोर्ट्स की माने तो जसप्रीत बुमराह इस वक्त बेंगलुरू के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में है। वहां पर बुमराह रूटीन चेक अप के लिए गए है, या इंजरी से जुड़ी प्रॉब्लम की वजह से गए है। इस बात की पुष्टि अब तक नही हुई है। बुमराह पहले भी बैक इंजरी की वजह से खेल से काफी समय तक दूर रहे है। ऐसे में फैंस के मन में सवाल उठ रहे है कि, क्या जसप्रीत बुमराह कही फिर से तो इंजर्ड नही हो गए है। फिलहाल आधिकारिक तौर पर ऐसा नही कहा जा सकता है।
T20 वर्ल्ड कप में निभाया था अहम रोल
हाल ही में हुए T20 वर्ल्ड कप में इंडिया को जीत दिलाने में जसप्रीत बुमराह ने एक अहम रोल निभाया था। बुमराह ने अपना आखिरी T20 मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में खेला था। उस मैच में बुमराह ने 15 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे। बुमराह के इसी परफॉरमेंस की वजह से इंडिया दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप जिता था। इस परफॉरमेंस के बाद बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड भी दिया गया था। बुमराह T20 2026 वर्ल्ड कप के जॉइंट हाईएस्ट विकेट टेकर भी रहे थे। बुमराह ने 9 मैचों में 14 विकेट अपने नाम किए थे।
मुंबई का फास्ट बॉलिंग अटैक
मुंबई का फास्ट बाॅलिंग अटैक बहुत खतरनाक और IPL के सबसे बेस्ट बाॅलिंग अटैक में से एक है। मुंबई इंडियंस की टीम में जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर जैसे बालर शामिल है। इन सभी बॉलर्स से आने वाले सीजन में काफी उम्मीदें होंगी। IPL 2025 में मुंबई के फास्ट बाॅलिंग अटैक को बुमराह ने ही लीड किया था। बुमराह ने खुद IPL 2025 के 12 मैचों में 18 विकेट लिए थे। अब तक बुमराह IPL के 145 मैचों में 183 विकेट चटका चुके है। इन्ही आंकड़ों के साथ वे IPL के 6th highest wicket taker है। बुमराह ने कभी भी अपने फैंस को निराश नही किया है। उन्होनें कई बार मुशकिल परिस्थितियों के गेंदबाजी कर के टीम को हार से बचाया है। अगर इस साल बुमराह IPL खेलते है, तो उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद की जाएगी।