IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का बड़ा कारनामा, सीजन के पहले ही मैच की दूसरी गेंद पर लगाया शानदार छक्का
कल सोमवार 31 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में राजस्थान की तरफ से 15 साल के ओपनिंग बैट्समैन वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 15 गेंदों में अपनी हाफ सेंचुरी लगाई। वैभव की इस पारी ने राजस्थान को जीत दिलाने में एक अहम भूमिका निभाई। अपनी इसी पारी की बदौलत वैभव IPL के इतिहास में सबसे तेज हाफ सेंचुरी लगाने वाले तीसरे बैटर बन गए हैं। इस लिस्ट में पहला नाम यशस्वी जायसवाल का है। जिन्होंने साल 2023 में राजस्थान की तरफ से खेलते हुए कोलकाता के खिलाफ सिर्फ 13 गेंदों में हाफ सेंचुरी लगाई थी।
किसने लगाया है IPL में सबसे तेज अर्धशतक
IPL में सबसे तेज हाफ सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में केएल राहुल, पैट कमिंस और रोमारियो शेफर्ड दूसरे नंबर पर हैं। इन तीनों खिलाड़ियों के नाम पर 14 गेंदों में हाफ सेंचुरी लगाने का रिकाॅर्ड है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर वैभव सूर्यवंशी यूसुफ पठान, सुनील नरेन, निकोलस पूरण और जेक फ्रेजर-मैकगर्क है। इन सभी खिलाड़ियों ने 15 गेंदों पर हाफ सेंचुरी लगाई है।वैभव की फिर से शानदार शुरूआत
वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 की शुरआत भी वैसे ही की है। जैसे उन्होंने अपने IPL 2025 के सीजन की शुरूआत की थी। वैभव ने IPL 2025 में राज्सथान की तरफ से लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना IPL डेब्यू किया था। वैभव ने अपने IPL डेब्यू मैच की पहली ही गोंद पर शार्दुल ठाकुर को एक शानदार सिक्स लगाया था। और अब IPL 2026 में भी चेन्नई के खिलाफ अपना पहला मैच खेलते हुए वैभव ने मैट हेनरी की पहली गेंद पर चौका और दूसरी गेंद पर एक छक्का लगाकर अपने IPL सीजन की शुरूआत की है।इस लिस्ट में भी शामिल है वैभव का नाम
राजस्थान राॅयल्स की तरफ से सबसे तेज हाफ सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी वैभव का नाम शामिल है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर यशस्वी जायसवाल आते हैं। जिनके नाम 13 गेंदों मे हाफ सेंचुरी बनाने का रिकाॅर्ड दर्ज है। ये IPL के इतिहास की सबसे तेज हाफ सेंचुरी भी है। वैभव इस लिस्ट में दूसरे और तीसरे नंबर पर आते हैं। वैभव ने इस सीजन चेन्नई के खिलाफ सिर्फ 17 गेंदों में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की, और इससे पहले साल 2025 में वैभव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शिर्फ 17 गेंदों में ये कमाल किया था। इस लिस्ट मे चौथे नंबर पर जोस बटलर आते हैं। जिन्होंने साल 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 18 गेंदों में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की थी।Next Story