CSK IPL 2026 Opener: इस साल IPL में चेन्नई के लिए कौन करेगा ओपनिंग, कप्तान ने किया खुलासा
IPL 2026 का आगाज़ 28 मार्च से होने वाला है। IPL शुरू होने में अब सिर्फ 2 दिन का समय बाकी है, और सभी क्रिकेट फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहै है। IPL की सबसे सफल टीमों में से एक CSK भी IPL के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है। पिछला सीजन CSK के लिए किसी बुरे सपने जैसा था। पर इस साल टीम वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है। इस साल टीम ने कुछ बदलाव भी किए है। इस साल CSK की टीम काफी ज्यादा बैलेंस नजर आ रही है। CSK पिछले कुछ सीजन से यंग प्लेयर्स में इन्वेस्ट कर रही है। साथ ही इस सीजन में CSK ने राजस्थान राॅयल्स से ट्रेड में संजु सैमसन जैसे अनुभवी प्लेयर को भी टीम मे शामिल किया है।
कप्तान ने बताया ओपनर का नाम
बुधवार 25 मार्च को IPL के कैप्टन्स मीट के दौरान ऋतुराज गायकवाड़ से CSK के ओपनिंग पेयर को लेकर सवाल किया गया। जिसका जवाब देते हुए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, कि वो खुद संजु के साथ IPL में औपनिंग करने वाले हैं। CSK के पास ओपनिंग के लिए ऋतुराज गायकवाड़, संजु सैमसन और आयुष म्हात्रे जैसे ऑप्शन्स मौजूद हैं।
CSK की मजबूत टीम
IPL 2026 के लिए CSK ने एक बैलेंस्ड और अच्छी टीम तैयार की है। लेकिन संजु किस पोजीशन पर बैटिंग करेंगे, ये बात अभी तक साफ नहीं हुई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में हुए T20 World Cup में संजु ने इंडियन टीम के लिए शानदार ओपनिंग की थी। अब संजु CSK के लिए ओपनिंग करेंगे या नहीं, इस बात का जवाब खुद CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने दिया है।कप्तान ने बताया ओपनर का नाम
बुधवार 25 मार्च को IPL के कैप्टन्स मीट के दौरान ऋतुराज गायकवाड़ से CSK के ओपनिंग पेयर को लेकर सवाल किया गया। जिसका जवाब देते हुए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, कि वो खुद संजु के साथ IPL में औपनिंग करने वाले हैं। CSK के पास ओपनिंग के लिए ऋतुराज गायकवाड़, संजु सैमसन और आयुष म्हात्रे जैसे ऑप्शन्स मौजूद हैं।CSK का पहला मैच
चेन्नई अपना पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेलने वाली है। IPL शुरू होने से पहले ही CSK के खेमे से एक बुरी खबर आ चुकी है। CSK के स्टार बॉलर नाथन एलिस इंजरी की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए है। नाथन एलिस की जगह टीम में तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को लिया गया है। CSK इस साल अपना 6th IPL Title जीतने के लिए मैदान पर उतरेगी।Next Story