IPL के इतिहास में इस टीम में कभी शामिल नही हुआ कोई पाकिस्तानी खिलाड़ी, जानें नाम
IPL के 19वें सीजन का आगाज़ 28 मार्च से होने जा रहा है। और साथ ही 26 मार्च से पाकिस्तान सुपर लीग की शुरआत भी होने जा रही है। PSL का फॉर्मेट भी IPL के जैसा ही है। पर इसकी शुरआत IPL के बहुत बाद में हुई है। एक तरफ जहां IPL की शुरआत 2008 में हुई थी। वही दूसरी और PSL का पहला सीजन 2016 में खेला गया था। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से कई गुना ज्यादा पॉपुलर है। कई विदेशी खिलाड़ी तो IPL का ऑफर मिलते ही PSL का काॅन्ट्रैक्ट मिलते तक छोड़ देते है। इस बार भी IPL का ऑफर मिलते ही कई विदेशी खिलाड़ियों ने अपना नाम PSL 2026 से वापस ले लिया है। ऐसे में आज हम आपको ऐसी एक IPL टीम के बारे में बताएंगे, जिसने कभी किसी पाकिस्तानी प्लेयर को शामिल नही किया।
मुंबई इंडियंस
अब तक के IPL के इतिहास में ऐसी सिर्फ एक ही टीम है, जिसने कभी किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को शामिल नही किया है, और वो टीम है मुंबई इंडियंस। मुंबई इंड़ियंस IPL के इतिहास की सबसे सफल टीमों से एक टीम है। मुंबई इंडियंस ने 5 बार IPL का खिताब अपने नाम किया है। ऐसा करने वाली वह IPL इतिहास की पहली टीम भी है।
पाकिस्तानी खिलाड़ी खेल चुके है IPL
IPL में दिल्ली डेयरडेविल्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी और भी कई टीमों की तरफ से पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने परफॉर्म किया है। सिर्फ मुंबई इंडियंस ही एक ऐसी टीम है, जिसकी तरफ से कभी कोई पाकिस्तानी खिलाड़ी नही खेला। यहां तक कि, IPL के पहले सीजन में पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ी भी और कोई नही ब्लकि पाकिस्तान के सोहेल तनवीर थे। उन्होंने ये खिताब राजस्थान रॉयल्स की और से खेलते हुए अपने नाम किया था।
You may also like
- अरुंधति रेड्डी को मिला ICC महिला खिलाड़ी का पुरस्कार
- गैरी कर्स्टन ने पीसीबी पर लगाए गंभीर आरोप, पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल
- साहिबजादा फरहान बने फरवरी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, संजू सैमसन का प्रदर्शन भी सराहनीय
- अरुंधति रेड्डी ने ICC महिला प्लेयर ऑफ़ द मंथ का खिताब जीता
- ईस्ट बंगाल और मोहम्मदन स्पोर्टिंग के बीच रोमांचक मुकाबला









