Newspoint Logo

IPL के इतिहास में इस टीम में कभी शामिल नही हुआ कोई पाकिस्तानी खिलाड़ी, जानें नाम

IPL के 19वें सीजन का आगाज़ 28 मार्च से होने जा रहा है। और साथ ही 26 मार्च से पाकिस्तान सुपर लीग की शुरआत भी होने जा रही है। PSL का फॉर्मेट भी IPL के जैसा ही है। पर इसकी शुरआत IPL के बहुत बाद में हुई है। एक तरफ जहां IPL की शुरआत 2008 में हुई थी। वही दूसरी और PSL का पहला सीजन 2016 में खेला गया था। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से कई गुना ज्यादा पॉपुलर है। कई विदेशी खिलाड़ी तो IPL का ऑफर मिलते ही PSL का काॅन्ट्रैक्ट मिलते तक छोड़ देते है। इस बार भी IPL का ऑफर मिलते ही कई विदेशी खिलाड़ियों ने अपना नाम PSL 2026 से वापस ले लिया है। ऐसे में आज हम आपको ऐसी एक IPL टीम के बारे में बताएंगे, जिसने कभी किसी पाकिस्तानी प्लेयर को शामिल नही किया।
Hero Image


मुंबई इंडियंस

अब तक के IPL के इतिहास में ऐसी सिर्फ एक ही टीम है, जिसने कभी किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को शामिल नही किया है, और वो टीम है मुंबई इंडियंस। मुंबई इंड़ियंस IPL के इतिहास की सबसे सफल टीमों से एक टीम है। मुंबई इंडियंस ने 5 बार IPL का खिताब अपने नाम किया है। ऐसा करने वाली वह IPL इतिहास की पहली टीम भी है।

पाकिस्तानी खिलाड़ी खेल चुके है IPL

IPL में दिल्ली डेयरडेविल्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी और भी कई टीमों की तरफ से पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने परफॉर्म किया है। सिर्फ मुंबई इंडियंस ही एक ऐसी टीम है, जिसकी तरफ से कभी कोई पाकिस्तानी खिलाड़ी नही खेला। यहां तक कि, IPL के पहले सीजन में पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ी भी और कोई नही ब्लकि पाकिस्तान के सोहेल तनवीर थे। उन्होंने ये खिताब राजस्थान रॉयल्स की और से खेलते हुए अपने नाम किया था।


इस लीग में पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीद चुकी है मुंबई

मुंबई की टीम सिर्फ IPL में ही नही है। दुनिया की और भी बड़ी फ्रेंचाइजी लीग जैसे मेजर प्रीमियर लीग, द हंड्रेड, SA20 और ILT20 में मुंबई की टीम्स है। इन टीम्स में भी मुंबई ने भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से दूरी बनाई है। सिर्फ ILT20 लीग में मुबई नें पाकिस्तान के उस्मान खान के जरूर खरीदा है। लेकिन अगर इस एक खिलाडी को अनदेखा कर दें, तो मुंबई ने हमेशा पाकिस्तानी खिलाड़ियों से दूरी बना कर रखी है।