IPL में इस खिलाड़ी के नाम दर्ज है अनोखा रिकाॅर्ड, दो बार फाइनल में जीता है प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड
IPL 2026 के लिए सभी टीमें पूरे जोर-शोर से तैयारियां कर रही है। पिछले साल की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल बाद अपना पहला IPL टाइटल जीता। RCB को विनर बनाने में वैसे तो सभी प्लेयर्स ने योगदाम दिया, लेकिन एक खिलाड़ी ने अपली अलग छाप फैंस के दिलों पर छोड़ी और वो खिलाड़ी थे ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या। क्रुणाल पांड्या ने IPL 2025 के फाइनल मैच में ऑलराउंड परफॉरमेंस करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उसका पहला IPL टाइटल दिलाने में एक अहम रोल निभाया।
क्रुणाल पांड्या का रिकाॅर्ड
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि IPL में क्रुणाल पांड्या के नाम एक अनोखा रिकाॅर्ड है। ये रिकाॅर्ड अपने नाम करने वाले वो IPL के इकलौते खिलाड़ी है। दरअसल क्रुणाल पांड्या IPL के वो खिलाड़ी है, जिन्होनें दो IPL फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है। क्रुणाल ने IPL 2017 में मुंबई इंडियन्स की तरफ से और IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड अपने नाम किया था।IPL 2017 का प्रदर्शन
IPL 2017 का फाइनल मैच मुंबई इंडियन्स और राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के बीच खेला गया था। 2017 का फाइनल एक लो स्कोरिंग मैच था। मुबंई ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 129 रन बनाए थे। मुबंई को इस फाइटिंग टोटल तक पहुंचाने में क्रुणाल ने अहम भूमिका निभाई थी। क्रुणाल ने 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 38 गेंदों में 47 रन बनाए थे। उस मैच में गेंदबाजी करते हुए क्रुणाल को कोई विकेट तो नही मिला, लेकिन बैटिंग में अच्छा प्रदर्शन किया, जिसकी बदौलत मुंबई ने वो मैच 1 रन से जीता था।IPL 2025 में RCB के लिए ऑलराउंड परफॉरमेंस
बात करें IPL 2025 के फाइनल में क्रुनाल के प्रदर्शन की तो, बैट से तो क्रुणाल कुछ खास कमाल नही कर पाए। क्रुणाल 5 बाॅल में सिर्फ 4 ही रन बना पाए। पर बाॅलिंग में क्रुणाल ने शानदार प्रदर्शन किया। क्रुणाल ने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन दिए और 2 विकेट भी लिए। RCB ने उस मैच में 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाएं थे। इसके जवाब में पंजाब किंग्स 20 ओवर में सिर्फ 184 रन ही बना पाई और पंजाब 6 रन से मैच हार गई। अपने इस प्रदर्शन की वजह से क्रुणाल को IPL 2025 Final में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया था। अब देखना ये होगा कि क्या क्रुणाल का ये रिकार्ड कोई तोड़ पाएगा।Next Story