फिल्मों से मैदान तक का सफर, फुटबॉल में डेब्यू करने के लिए तैयार टाइगर श्रॉफ, डूरंड कप के लिए इस बड़े क्लब में हुए शामिल

Newspoint
नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ अब बड़े पर्दे के साथ-साथ फुटबॉल के मैदान पर भी अपना हुनर दिखाते नजर आ सकते हैं। 135वें डूरंड कप के लिए टाइगर श्रॉफ को मुंबई एफसी की टीम में शामिल किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाइगर पिछले कुछ समय से टीम के साथ लगातार पसीना बहा रहे हैं और कड़े अभ्यास में जुटे हैं। ऐसी संभावनाएं हैं कि वे टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में टीम की ओर से मैदान में उतर सकते हैं।
Hero Image