भारत के पदकवीरों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सलाम, मीराबाई, ऋषिकांत और झंडू कुमार की जमकर तारीफ

Newspoint
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मीराबाई चानू को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गोल्ड जीतने पर बधाई दी है। इसी के साथ उन्होंने ऋषिकांत सिंह चनंबमक और झंडू कुमार को सराहा है। इन एथलीट्स के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत पदक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गया है। फिलहाल भारत की झोली में 1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल है।

मीराबाई चानू ने लगाई गोल्ड की हैट्रिकरविवार को ओलंपिक मेडलिस्ट मीराबाई चानू ने महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग का खिताब जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल की हैट्रिक पूरी कर ली। इसी के साथ उन्होंने गेम्स और कॉमनवेल्थ स्नैच रिकॉर्ड भी तोड़े। मीराबाई चानू ने कुल 190 किग्रा भार (85 स्नैच और 105 क्लीन एंड जर्क) उठाया। नाइजीरिया की सिल्वर मेडलिस्ट रूथ असुकुओ न्योंग कुल 168 किग्रा वजन (75 स्नैच और 93 क्लीन एंड जर्क) उठाकर दूसरे स्थान पर रहीं। मलेशिया की आइरीन हेनरी ने कुल 167 किग्रा (77 स्नैच और 90 क्लीन एंड जर्क) ब्रॉन्ज मेडल जीता।
Hero Image