नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में बीते रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुए मुकाबले में इंग्लैंड के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में अपने 14000 टी20 रन पूरे कर लिए थे। आइये ऐसे में जानते हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने सबसे कम पारियों में टी20 में 14000 रन बनाए हों।
वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम टी20 में सबसे कम पारियों में 14000 रन बनाने का रिकॉर्ड है। यह कारनामा उन्होंने 423 पारियों में किया था।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने टी20 क्रिकेट में 14000 रन 431 इनिंग्स में पूरे किए थे।
इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है। उन्होंने 14000 टी20 रन 468 पारियों में पूरे किए हैं।
इंग्लैंड के पूर्व अनुभवी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने 14000 टी20 रन 505 इनिंग्स में पूरे किए थे।
वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड ने 14000 रन टी20 क्रिकेट में 633 पारियों में पूरे किए थे।