KKR की बेंच गरम करते रहे साकिब हुसैन, अब SRH को दिलाई जीत, शाहरुख के पूर्व खिलाड़ी का बड़ा बयान
नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद के युवा तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में 4 विकेट लेकर कोहराम मचा दिया है। साकिब की इस धमाकेदार शुरुआत के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम मैनेजमेंट पर तीखा हमला बोला है। तिवारी का मानना है कि केकेआर ने एक बार फिर एक अनमोल रत्न को पहचानने में गलती कर दी और उन्हें रिलीज करके हैदराबाद की किस्मत खोल दी।

केकेआर में थे साकिब हुसैनमनोज तिवारी ने क्रिकबज पर चर्चा के दौरान कहा कि साकिब लंबे समय से कोलकाता के खेमे का हिस्सा थे, लेकिन वहां उन्हें कभी अपनी काबिलियत दिखाने का मौका नहीं मिला। तिवारी ने कहा, 'मैंने उन्हें करीब से देखा है साकिब कई सालों तक केकेआर की टीम में थे, लेकिन उन्हें वहां मौका नहीं मिल रहा था। हमने देखा है कि केकेआर अक्सर अच्छे खिलाड़ियों को रिलीज कर देती है। अगर उन्होंने साकिब को रिलीज नहीं किया होता तो वह आज सनराइजर्स के लिए मैच नहीं जीत रहे होते।'
पहले भी कई खिलाड़ियों को किया है ड्रॉप
मनोज तिवारी ने केकेआर की इस रणनीति पर सवाल उठाते हुए शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जैसे दिग्गजों का उदाहरण दिया जिन्हें रिलीज करना कोलकाता के लिए बाद में भारी पड़ा। साकिब हुसैन 2024 में केकेआर की खिताबी जीत का हिस्सा जरूर थे, लेकिन मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा और वैभव अरोड़ा जैसे बड़े नामों की मौजूदगी में वह पूरे सीजन बेंच पर ही बैठे रहे। आईपीएल 2026 की नीलामी में हैदराबाद ने उन्हें महज 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा जो अब उनके लिए मास्टरस्ट्रोक साबित हो रहा है।
केकेआर के पास गेंदबाजों की भारी कमी
एक तरफ साकिब हैदराबाद के लिए मैच जिता रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स इस समय तेज गेंदबाजी के भीषण संकट से जूझ रही है। हर्षित राणा और आकाश दीप जैसे प्रमुख गेंदबाज चोट के कारण बाहर हैं जबकि वैभव अरोड़ा और नवदीप सैनी उनकी कमी पूरी करने में संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे नाजुक वक्त में साकिब जैसा गेंदबाज केकेआर के लिए वरदान साबित हो सकता था जिसे उन्होंने खुद ही रिलीज कर दिया।
मैच की बात करें तो साकिब ने पहले यशस्वी जायसवाल का महत्वपूर्ण विकेट लिया और फिर डेथ ओवर्स में तीन और शिकार कर राजस्थान की कमर तोड़ दी। उनके साथ एक और डेब्यूटेंट प्रफुल्ल हिंगे ने भी इतिहास रचा जो आईपीएल मैच के पहले ही ओवर में 3 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने।

Next Story