IND A vs SL A: नई गेंद से आकिब नबी का कहर, दूसरी पारी में हैट्रिक लेने का होगा मौका
गाले: श्रीलंका ए के खिलाफ इंडिया ए के लिए आकिब नबी ने डेब्यू किया। बल्लेबाजी के लिए आसान पिच पर आकिब ने चार बल्लेबाजों को आउट किया। पहली नई गेंद से वह कुछ खास छाप नहीं छोड़ पाए लेकिन दूसरी नई गेंद आते ही नबी ने बल्लेबाजों को नचाना शुरू कर दिया। आकिब नबी ने अपने 19.4 ओवर के स्पेल में 58 रन देकर 4 विकेट लिए।
आकिब नबी ने दो खतरनाक बल्लेबाजों को आउट किया
जम्मू कश्मीर के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले आकिब नबी ने सबसे पहले श्रीलंका के घरेलू क्रिकेट के अनुभवी बल्लेबाज रविंदु फर्नांडो को आउट किया। वह इंटरनेशनल डेब्यू भी कर चुके हैं। रविंदु का कैच आयुष पांडे ने पकड़ा और उन्होंने 16 गेंदों पर 22 रनों की पारी खेली। श्रीलंका के फर्स्ट क्लास क्रिकेट में करीब 70 की औसत से रन बनाने वाले अंजला बंदारा भी आकिब नबी का शिकार बने। 29 मैचों में वह 7 शतक के साथ 7 फिफ्टी लगा चुके हैं।

Next Story