मजदूर से मेडलिस्ट तक... कभी 200 रुपये के लिए किया काम, ऋषिकांत सिंह ने भारत के लिए जीता कॉमनवेल्थ सिल्वर
नई दिल्ली: मजदूरी कर अपने परिवार की उम्मीदों का बोझ उठाते-उठाते ऋषिकांत सिंह ने वेटलिफ्टिंग में भारत को कॉमनवेल्थ मेडल जिता दिया। पुरुषों की 60 किग्रा वेटलिफ्टिंग कैटेगरी में उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया। ऋषिकांत ने कुल 264 किलोग्राम वजन उठाया, जिसमें उन्होंने स्नैच में 121 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 143 किलोग्राम शामिल था। आखिरी प्रयास में 151 किलोग्राम वजन नहीं उठा पाने के कारण उन्हें सिल्वर से संतोष करना पड़ा। आज भले ही उनका नाम विश्व पटल पर गूंज रहा हैस लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वह घर चलाने के लिए 200 रुपये में मजदूरी करने को मजबूर थे।

Next Story