रोहित शर्मा को लेकर संजय मांजरेकर के इस बयान से बवाल मचना तय, कहा- मैं तो 2027 वर्ल्ड कप टीम से बाहर रखता
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज से एक बार फिर पचास ओवरों के फॉर्मेट में एक्शन में नजर आएंगे। हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ संपन्न हुई वनडे सीरीज में रोहित ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 3 मैचों में 47.67 की शानदार औसत से 143 रन बनाए थे जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल था। हालांकि, साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में अभी एक साल से ज्यादा का समय बचा है लेकिन भारतीय क्रिकेट में अभी से इस बात को लेकर बहस छिड़ गई है कि क्या यह सीनियर ओपनर भविष्य की योजनाओं का हिस्सा होगा या नहीं।

संजय मांजरेकर का चौंकाने वाला बयानइस बीच, पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर एक बेहद बेबाक और चौंकाने वाला बयान दिया है। मांजरेकर का मानना है कि सेलेक्टर्स को किसी व्यक्तिगत खिलाड़ी के कद को देखने के बजाय भारतीय क्रिकेट के भविष्य और उसकी भलाई को प्राथमिकता देनी चाहिए। जब उनसे साल 2027 वर्ल्ड कप में रोहित की भागीदारी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भारत के पास युवाओं के रूप में कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं जिन पर दांव लगाया जाना चाहिए।

Next Story