कॉमनवेल्थ गेम्स में आधी रात को भारतीय खिलाड़ियों का कमाल, शर्मिला ने जिताया दूसरा गोल्ड, हाई जंप में कुशारे का सिल्वर
ग्लासगो: ग्लासगो के स्कॉटस्टौन स्टेडियम में सोमवार की शाम भारतीय एथलीटों के नाम रही। महिलाओं की शॉट पुट F57 (सीटेड थ्रो) स्पर्धा में भारत की स्टार पैरा एथलीट शर्मिला धनखड़ ने स्वर्णिम इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। शर्मिला ने इस मुकाबले में सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 9.81 मीटर का थ्रो फेंका और पोडियम में टॉप स्थान हासिल किया। इसी स्पर्धा में भारत की शिल्पा के शीला ने भी अपना जोर दिखाया, लेकिन अंत में शर्मिला का थ्रो सबसे भारी पड़ा।

Next Story