SRH vs RR: अभिषेक शर्मा ने पहली गेंद पर फेंक दिया विकेट, काव्या मारन का रिएक्शन देखने लायक था

Newspoint
हैदराबाद: जोफ्रा आर्चर ने आईपीएल 2026 में लगातार दूसरे मैच में पहली गेंद पर विकेट के लिया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उन्होंने तीखा बाउंसर डालकर फिल साल्ट का शिकार किया था। अब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अभिषेक शर्मा को भी आर्चर ने मैच की पहली गेंद पर आउट कर दिया।

अभिषेक को अटैक करना भारी पड़ा
अभिषेक शर्मा ने मैच की पहली ही गेंद पर अटैक करने की कोशिश की। उन्होंने बाहर निकलकर शॉट खेला लेकिन पटकी हुई गेंद ठीक से उनके बल्ले पर नहीं आई। थर्ड मैन पर रवि बिश्नोई ने आसानी से उनका कैच लपका लिया। अभिषेक इस साल टी20 क्रिकेट में 7वीं बार जीरो पर आउट हुए हैं। जनवरी से अभी तक अभिषेक ने 18 मुकाबले खेले हैं। टी20 विश्व कप में लगातार 3 मैच में अभिषेक शर्मा
Hero Image
का खाता नहीं खुला था।

काव्या मारन नाराज नजर आईं
अभिषेक शर्मा आईपीएल मैच की पहली गेंद पर आउट होने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं। इससे पहले शिखर धवन सीएसके के खिलाफ 2018 में मैच की पहली गेंद पर आउट हुए थे। अभिषेक के आउट होने के बाद काव्या मारन काफी नाराज नजर आ रही थीं। काव्या सनराइजर्स हैदराबाद टीम की मालिकन हैं।



रोहित और संजू का अनचाहा रिकॉर्ड तोड़ा
अभिषेक शर्मा एक कैलेंडर ईयर में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। रोहित शर्मा 2018 और संजू सैमसन 2024 में 6 बार जीरो पर आउट हुए थे। अभी अप्रैल का महीना शुरू ही हुआ है और अभिषेक 7 बार जीरो पर आउट हो चुके हैं। इसमें 5 बार वह टी20 इंटरनेशनल मैच में खाता खोले बिना आउट हुए हैं।

टी20 में कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा डक होने वाले भारतीय बल्लेबाज
7 - अभिषेक शर्मा, 2026 (18 पारियां)
6 - रोहित शर्मा, 2018 (32 पारियां)
6 - संजू सैमसन, 2024 (32 पारियां)
5 - गुरकीरत सिंह मान, 2013 (19 पारियां)