जिस गेंदबाज को बेंच पर बैठाए रखते हैं गौतम गंभीर, वही उगल रहा आग, अब लाना ही होगा प्लेइंग 11 में वापस!

Newspoint
नई दिल्ली: भारतीय चाइनामेन स्पिनर कुलदीप यादव का इंग्लैंड के घरेलू वनडे कप में यॉर्कशायर की ओर से शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। यॉर्क के क्लिफ्टन पार्क ग्राउंड पर डरहम के खिलाफ खेले गए ग्रुप बी के मुकाबले में 31 साल के भारतीय गेंदबाज ने अपनी सधी हुई और किफायती गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। कुलदीप ने अपने 10 ओवर के कोटे में सिर्फ 23 रन देकर 2 बड़े विकेट झटके। उनकी इस घातक गेंदबाजी की बदौलत डरहम की पूरी टीम 48.1 ओवरों में महज 165 रनों पर ढेर हो गई।
Hero Image