अभिषेक शर्मा ने बताया आयरलैंड ने कैसे टीम इंडिया को दी मात? तैयारी में कहां रह गई कमी

Newspoint
नई दिल्ली: आयरलैंड दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम को पहले मुकाबले में शर्मनाक हार का मिली। इतिहास में पहली बार आयरिश टीम ने भारत को किसी भी फॉर्मेट में मात दी। श्रंखला शुरू होने से पहले लग रहा था कि मेहमान आसानी से जीत दर्ज कर लेंगे। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने हार की समीक्षा को लेकर बयान दिया है। उनका मानना है कि भारतीय खिलाड़ी परिस्थितियों के अनुसार ठीक तरीके से ढ़लने कामयाब नहीं हुए।
Hero Image

अभिषेक शर्मा ने हार के बाद दिया बयानअभषेक शर्मा ने मैच के बाद कहा कि टीम इंडिया परिस्थिती के अनुसार ठीक तरह से ढ़ल नहीं सकी। इसके कारण पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। शर्मा ने माना कि एक समूह के रूप में प्रैक्टिस करना जरूरी होता है चाहे अभ्यास सत्र मिले या नहीं मिले। उन्होंने कहा, 'टीम के तौर पर हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम कितनी जल्दी परिस्थितियों के अनुकूल ढल पाते हैं। क्योंकि जब आप लगातार मैच खेल रहे होते हैं, तो एक समूह के रूप में आपको आगे बढ़कर परिस्थितियों के अभ्यस्त होना पड़ता है।