Women's T20 World Cup: भारत के खिलाफ मैच में हुई बड़ी चूक, आईसीसी ने पाकिस्तानी महिला टीम को सुनाई सजा

Newspoint
नई दिल्ली: पाकिस्तान को महिला टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारत के खिलाफ हार मिली। रविवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन टूर्नामेंट के ग्रुप ए का यह मुकाबला खेला गया था। इस मैच में पाकिस्तानी टीम ने निर्धारित समय पर अपने ओवर पूरे नहीं किए थे। इसकी वजह से आईसीसी ने पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम को सजा सुनाते हुए जुर्माना लगाया है।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों का मैच फीस कटा
Hero Image
भारत के खिलाफ धीमी ओवर-रेट बनाए रखने के कारण पाकिस्तान पर उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। समय की छूट को ध्यान भी ध्यान में रखा गया। इसके बाद भी पाकिस्तानी गेंदबाज एक ओवर कम डाल पाईं। आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी की ट्रुडी एंडरसन ने टीम पर यह जुर्माना लगाया है।

आईसीसी ने अपने बयान में कहा, 'खिलाड़ियों और खिलाड़ी सपोर्ट पर्सन्स के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, जो न्यूनतम ओवर-रेट उल्लंघनों से संबंधित है। अगर उनकी टीम निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं कर पाती है तो खिलाड़ियों पर उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।'

फातिमा सना ने मानी टीम की गलती
ऑन फील्ड अंपायर क्लेयर पोलोसक और जैकलीन विलियम्स के साथ ही थर्ड अंपायर एलोइस शेरिडन और फोर्थ अंपायर सू रेडफर्न ने यह आरोप लगाया था। पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना ने अपनी गलती मानते हुए प्रस्तावित जुर्माना स्वीकार कर लिया। ऐसे में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

भारत ने बर्मिंघम में खेले गए इस मैच में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए थे। स्मृति मंधाना के बल्ले से अर्धशतकीय पारी निकली थी। इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 17 ओवरों में सिर्फ 106 रन पर सिमट गई। दीप्ति शर्मा ने 4 ओवरों में 10 रन देकर 5 विकेट
निकाले। श्री चरणी को 3 और शेफाली वर्मा को 1 विकेट हाथ लगा।