चोट ने तोड़े सपने, कोरोना ने बढ़ाई मुश्किलें, अब राजा मुथुपांडी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास

Newspoint
ग्लासगो: भारत के वेटलिफ्टर राजा मुथुपांडी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार वापसी करते हुए पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। रविवार को खेले गए मुकाबले में 26 वर्षीय राजा ने कुल 286 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया और भारत को दिन का तीसरा पदक दिलाया। इससे पहले मीराबाई चानू ने महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीता, जबकि चनामबम ऋषिकांत सिंह ने पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक हासिल किया।
Hero Image