On This Day: केन विलियमसन और टिम साउदी के 100वें टेस्ट के बीच ऑस्ट्रेलिया ने न्यूज़ीलैंड को हराकर जीती सीरीज

साल 2024 में क्राइस्टचर्च के मैदान पर एक बहुत ही शानदार टेस्ट मैच खेला गया। इस मैदान पर न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने सामने थीं। ये मैच कई वजहों से बहुत ज्यादा चर्चा में रहा। सबसे बड़ी बात ये थी कि न्यूजीलैंड के दो बहुत ही दिग्गज खिलाड़ी केन विलियमसन और टिम साउथी अपना 100 वा टेस्ट मैच खेल रहे थे। किसी भी क्रिकेट खेलने वाले के लिए अपना 100 वां टेस्ट मैच खेलना एक बहुत बड़े सपने के पूरे होने जैसा होता है, पर ये मैच उन दोनो के लिए किसी बुरे सपने से कम नही था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड की टीम को उसी के मैदान पर हराकर सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया।

न्यूजीलैंड का खेल

इस मैच की शुरुआत न्यूजीलैंड की टीम के लिए बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही। जब न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी तो उनके खिलाड़ी ज्यादा रन नहीं बना पाए। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने बहुत ही कसी हुई गेंदबाजी की। इस वजह से पूरी न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में सिर्फ 162 रन बनाकर आउट हो गई। इतने कम रन बनने के बाद सब लोगों को लगने लगा था कि न्यूजीलैंड की टीम ये मैच बहुत जल्दी हार जाएगी और ऑस्ट्रेलिया आसानी से मैच जीत लेगा। पहली पारी में कम रन बनाने की वजह से न्यूजीलैंड की टीम बहुत दबाव में आ गई थी।

एक बड़ा टोटल

न्यूजीलैंड की टीम ने मैच में बहुत ही शानदार तरीके से वापसी की। उन्होंने दूसरी पारी में अच्छा खेल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए 279 रन का अच्छा खासा लक्ष्य दिया। जब ऑस्ट्रेलिया की टीम इन रनों का पीछा करने उतरी तो उनका खेल भी शुरुआत में बहुत खराब रहा। एक समय ऐसा आ गया था जब ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ 80 रन के स्कोर पर 5 खिलाड़ी आउट हो गए थे। उस समय ऐसा लग रहा था कि न्यूजीलैंड की टीम ये मैच आसानी से जीत जाएगी और सीरीज में 1-1 की बराबरी कर लेगी।

एलेक्स कैरी की बल्लेबाजी

जब ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम आउट होकर वापस जा चुकी थी तब बल्लेबाजी करने के लिए एलेक्स कैरी मैदान पर आए। एलेक्स कैरी ने मैदान पर आते ही बहुत ही समझदारी के साथ खेलना शुरू किया। उन्होंने एक छोर को संभाले रखा। एलेक्स कैरी 98 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने बहुत ही मुश्किल समय में अपनी टीम को संभाला। उनके साथ कप्तान पैट कमिंस ने भी बहुत ही बेहतरीन खेल दिखाया। पैट कमिंस ने एक बार फिर से अपनी टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकालने का काम किया।

मिचेल मार्श और कैरी का साथ

एलेक्स कैरी और मिचेल मार्श के बीच भी मैच में बहुत अच्छी और बड़ी साझेदारी देखने को मिली। इन दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर अपनी टीम के लिए 140 रन जोड़े। इस बड़ी साझेदारी की वजह से ऑस्ट्रेलिया की टीम मैच में वापस आ गई। लेकिन तभी अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे बेन सियर्स ने एक बहुत ही कमाल का काम किया। बेन सियर्स ने अपनी शानदार गेंदबाजी से इस बड़ी और खतरनाक साझेदारी को तोड़ दिया। न्यूजीलैंड को एक बार फिर से मैच जीतने की उम्मीद नजर आने लगी थी।

मैच का रोमांचक हिस्सा

मैच के आखिरी पलों में बहुत ज्यादा रोमांच था। न्यूजीलैंड की टीम को जीतने के लिए सिर्फ 3 विकेट चाहिए थे। लेकिन एलेक्स कैरी मैदान पर टिके हुए थे और बहुत ही संभल कर खेल रहे थे और अपनी टीम को जीत की तरफ ले जा रहे थे। कैरी अपना शतक पूरा करने से सिर्फ दो रन दूर थे। उसी समय पैट कमिंस ने पॉइंट की तरफ एक बहुत ही शानदार शॉट खेला और गेंद तेजी से बाउंड्री के पार चार रन के लिए चली गई। इस चौके के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने ये मैच अपने नाम कर लिया। कैरी 98 रन पर ही नाबाद रह गए ।

ऑस्ट्रेलिया की लगातार जीत

इस मैच के हारने से न्यूजीलैंड की टीम को बहुत ज्यादा निराशा हुई। साल 2017 के बाद ये पहला मौका है जब न्यूजीलैंड की टीम अपने ही घर में खेलते हुए कोई टेस्ट सीरीज हारी थी। वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एक बहुत ही अच्छा रिकॉर्ड अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने पड़ोसी देश न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए लगातार सातवीं बार कोई सीरीज जीती।
Hero Image