Newspoint Logo
T20 World Cup

Pakistan Hockey Team: ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान के हॉकी खिलाड़ियों को धोने पड़े बर्तन, कप्तान ने बयां किया दर्द

Newspoint
पाकिस्तान हॉकी टीम इन दिनों एक बेहद शर्मनाक स्थिति को लेकर चर्चा में है। एफआईएच प्रो लीग का दूसरा चरण खेलने ऑस्ट्रेलिया गई पाकिस्तान की टीम को वहां भारी अपमान का सामना करना पड़ा। हाल ही में लाहौर एयरपोर्ट पर उतरे पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने अपना दुख व्यक्त किया और बताया कि कैसे फेडरेशन की लापरवाही की वजह से उन्हें विदेशों में जलील होना पड़ा।
Hero Image

You may also like



होटल के बर्तन धोने को मजबूर हुए खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया में अपना खेल शेड्यूल खत्म करने के बाद जब पाकिस्तानी हॉकी टीम लाहौर एयरपोर्ट पहुंची, तो कप्तान अहमद शकील बट ने पत्रकारों के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। शकील ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में होटल बुकिंग के पैसे न चुकाए जाने के कारण पूरी टीम को घंटों सड़क पर बिताने पड़े। इतना ही नहीं, होटल का किराया न भर पाने की स्थिति में खिलाड़ियों को मैच से पहले होटल के किचन में बर्तन तक धोने पड़े।

शकील ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब खिलाड़ियों को मैच से पहले मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार होना चाहिए था, तब हम किचन साफ कर रहे थे और प्लेटें धो रहे थे। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी परिस्थितियों में फेडरेशन हमसे अच्छे नतीजों की उम्मीद कैसे कर सकता है?


सड़क पर बिताने पड़े घंटों

पाकिस्तानी कप्तान ने बताया कि टूर्नामेंट के दौरान उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कैनबरा की फ्लाइट से पहले उन्हें सिडनी में करीब 14 घंटे इंतजार करना पड़ा। जब वे होटल पहुंचे तो पता चला कि फेडरेशन ने एडवांस पेमेंट ही नहीं की है। इसके चलते खिलाड़ियों को काफी समय तक सड़क पर बैठना पड़ा। कप्तान का कहना है कि किसी भी टीम को टूर्नामेंट के लिए भेजने से पहले सभी इंतजाम पूरे होने चाहिए, इस तरह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलना मुमकिन नहीं है।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया में एफआईएच प्रो लीग के दौरान पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में 2-3 से हारने के बाद उसे जर्मनी ने भी मात दी। टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया में खेलने गई इस टीम को हार के साथ साथ प्रशासनिक बदइंतजामी के कारण अपमान का घूंट भी पीना पड़ा।



More from our partners
Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint