IPL 2026 Points Table: 3 मैचों के बाद अब क्या है पॉइंट्स टेबल का हाल, कौन सी टीम है पहले नंबर पर

IPL 2026 में अब तक तीन मैच खेले जा चुके हैं। अब कुल मिलाकर 6 टीमें अपना पहला मैच खेल चुकी हैं। और बाकी टीमें भी बहुत जल्द ही अपना पहला मैच खेलने वाली हैं। कल सोमवार को राजस्थान और चेन्नई के बीच हुए मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में हलचल देखने को मिली है। आइए जानते हैं कि इस समय IPL के पॉइंट्स टेबल पर टाॅप तीन टीमें कौन सी हैं।
Hero Image


राजस्थान के हाथों हारी चेन्नई

IPL में हर टीम ये ही चाहती है कि शुरआत से ही मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल पर कब्जा किया जाए। लेकिन हर टीम के लिए ये संभव नही है। पॉइंट्स टेबल के टाॅप पर तो एक ही टीम रह सकती है। कल यानी सोमवार 30 मार्च को चेन्नई और राजस्थान अपना पहला मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरी। मैच में राजस्थान ने चेन्नई को एक करारी हार थमा दी। इस जीत के साथ राजस्थान अब पॉइंट्स टेबल के शिखर पर पहुंच गई है।

CSK की करारी हार

राजस्थान ने टाॅस जीत कर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया। पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई पूरे 20 ओवर भी नही खेल पाई। चेन्नई की पूरी टीम 19.4 ओवर में सिर्फ 127 रन बना कर आउट हो गई। एक समय पर तो ऐसा लग रहा था कि चेन्नई 100 का स्कोर भी पार नही कर पाएगी। पर जेमी ओवरटन ने 36 गेंदों पर 43 रनो की एक शानदार पारी खेली और टीम को एक फाइटिंग टोटल तक पहुंचा दिया। दूसरी और राजस्थान की टीम ने सिर्फ 12.1 ओवर मे 2 विकेट के नुकसान पर इस टारगेट को बड़ी आसानी से चेज कर लिया। राजस्थान की तरफ से सबसे ज्यादा रन टीम के ओपनिंग बैट्समैन वैभव सूर्यवंशी ने बनाएं। वैभव ने 305.88 के स्ट्राइक रेट से 17 गेंदों में 52 रन बनाएं, वैभव की इस पारी में 4 चौके और 5 छक्के शामिल थे।


POSTEAMPWLNRNRRFORAGAINSTPTS
1Rajasthan Royals (RR)1100+4.171128/12.1127/20.02
2Royal Challengers Bengaluru (RCB)1100+2.907203/15.4201/20.02
3Mumbai Indians (MI)1100+0.687224/19.1220/20.02
4Kolkata Knight Riders (KKR)1010-0.687220/20.0224/19.10
5Sunrisers Hyderabad (SRH)1010-2.907201/20.0203/15.40
6Chennai Super Kings (CSK)1010-4.171127/20.0128/12.10
7Delhi Capitals (DC)00000.0000/00/00
8Gujarat Titans (GT)00000.0000/00/00
9Lucknow Super Giants (LSG)00000.0000/00/00
10Punjab Kings (PBKS)00000.0000/00/00

पॉइंट्स टेबल के टाॅप पर पहुंची राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान ने अपना पहला मैच 8 विकेट के बड़े अंतर से जीता है। इस जीत के साथ राजस्थान को 2 पॉइंट्स मिले हैं और टीम का नेट रन रेट भी 4.171 का है। जो इस समय सबसे ज्यादा है। राजस्थान अब पॉइंट्स टेबल के शिखर पर है। बात करें दूसरी टीमों की तो 2.907 के रन रेट के साथ RCB पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। वहीं मुंबई 0.687 के रन रेट के साथ तीसरे नंबर पर है।

आज किन टीमों के बीच होगा मुकाबला

IPL 2026 में अब तक चार टीमें ऐसी हैं, जिन्होंने अब तक अपना पहला मैच नही खेला है। आज उन्ही चार टीमों में से दो टीमें अपना पहला मैच खेलने वाली हैं। आज मंगलवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स अपना IPL 2026 का पहला मैच खेलने जा रही हैं। ये मैच चंडीगढ़ में स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। अब देखना ये होगा कि इन दोनो में से आज कौन सी टीम अपने IPL सीजन की शुरआत जीत के साथ करेगी।