T20 वर्ल्ड कप 2026: रिंकू सिंह के पिता की तबीयत खराब, इमरजेंसी में टीम इंडिया का साथ छोड़ घर रवाना
वर्ल्ड कप का शानदार आगाज़ करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को सुपर-8 में एक बड़ा झटका लगा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की अप्रत्याशित हार के बाद सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम के लिए सेमीफाइनल की राह अब पेचीदा हो गई है। भारत को सुपर-8 का अपना दूसरा मुकाबला 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है। लेकिन इस अहम मैच से ठीक पहले स्टार फिनिशर रिंकू सिंह अचानक टीम छोड़कर चले गए हैं। बताया जा रहा है कि रिंकू चेन्नई से अपने घर के लिए रवाना हो गए हैं।
अचानक क्यों घर लौटे भारतीय स्टार?
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम का नेट रन रेट गिरकर -3.800 पर पहुंच गया है। अब सेमीफाइनल तक पहुंचने के लिए भारत को अपने अगले दोनों मैच (जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज) हर हाल में जीतने होंगे। सिर्फ जीत ही काफी नहीं होगी, बल्कि भारत को दक्षिण अफ्रीका के प्रदर्शन पर भी निर्भर रहना होगा और दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे।
जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले इस महत्वपूर्ण मैच की पूर्व संध्या पर रिंकू सिंह का टीम छोड़ना भारत के लिए खतरे की घंटी है। जानकारी के अनुसार रिंकू के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें तुरंत घर लौटना पड़ा। रिंकू के पिता पिछले एक साल से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रहे हैं। साल 2025 में ही उनके कैंसर का पता चला था।
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक रिंकू सिंह ने पारिवारिक कारणों से इमरजेंसी छुट्टी ली है। इस वजह से वह 24 फरवरी को टीम के अभ्यास सत्र में भी शामिल नहीं हो सके। सूत्रों की मानें तो जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में उनका खेलना नामुमकिन लग रहा है। ऐसी स्थिति में टीम इंडिया रिंकू की जगह संजू सैमसन या अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकती है।
You may also like
Delhi Police arrest accused couple in Malviya Nagar racial harassment case- Cheating in chess made bigger than it actually is: D Gukesh
Nothing wrong in supporters seeking CM post for me; have proved my capability: K'taka Home Minister- Supreme Court seeks details on cost, availability of NAT in hospital to prevent transfusion related infection
"Rename Delhi to Indraprashta": BJP MP Khandelwal writes to Amit Shah
अचानक क्यों घर लौटे भारतीय स्टार?
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम का नेट रन रेट गिरकर -3.800 पर पहुंच गया है। अब सेमीफाइनल तक पहुंचने के लिए भारत को अपने अगले दोनों मैच (जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज) हर हाल में जीतने होंगे। सिर्फ जीत ही काफी नहीं होगी, बल्कि भारत को दक्षिण अफ्रीका के प्रदर्शन पर भी निर्भर रहना होगा और दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले इस महत्वपूर्ण मैच की पूर्व संध्या पर रिंकू सिंह का टीम छोड़ना भारत के लिए खतरे की घंटी है। जानकारी के अनुसार रिंकू के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें तुरंत घर लौटना पड़ा। रिंकू के पिता पिछले एक साल से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रहे हैं। साल 2025 में ही उनके कैंसर का पता चला था।
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक रिंकू सिंह ने पारिवारिक कारणों से इमरजेंसी छुट्टी ली है। इस वजह से वह 24 फरवरी को टीम के अभ्यास सत्र में भी शामिल नहीं हो सके। सूत्रों की मानें तो जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में उनका खेलना नामुमकिन लग रहा है। ऐसी स्थिति में टीम इंडिया रिंकू की जगह संजू सैमसन या अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकती है।









