T20 वर्ल्ड कप 2026: रिंकू सिंह के पिता की तबीयत खराब, इमरजेंसी में टीम इंडिया का साथ छोड़ घर रवाना
वर्ल्ड कप का शानदार आगाज़ करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को सुपर-8 में एक बड़ा झटका लगा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की अप्रत्याशित हार के बाद सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम के लिए सेमीफाइनल की राह अब पेचीदा हो गई है। भारत को सुपर-8 का अपना दूसरा मुकाबला 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है। लेकिन इस अहम मैच से ठीक पहले स्टार फिनिशर रिंकू सिंह अचानक टीम छोड़कर चले गए हैं। बताया जा रहा है कि रिंकू चेन्नई से अपने घर के लिए रवाना हो गए हैं।
Next Story