Newspoint Logo
IPL 2026

Rohit Sharma Record: रोहित शर्मा ने बैटिंग में तोड़ा अपना ही रिकाॅर्ड, धुआंधार बैटिंग कर बनाया नया रिकाॅर्ड

Newspoint
रविवार को वानखेड़े में मुंबई और कोलकाता के बीच खेले गए मैच में रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए मुंबई को 14 साल के बाद IPL सीजन का पहला मैच जिता दिया। रोहित शर्मा ने अपने हिटमैन वाले अंदाज में बैटिंग करते हुए वानखेड़े में चौके-छक्कों की बारिश कर दी। इसी के साथ रोहित ने अपना ही सबसे तेज हाफ सेंचुरी का रिकाॅर्ड भी तोड़ दिया। केकेआर के खिलाफ रोहित ने IPL में अपनी सबसे तेज हाफ सेंचुरी बनाई।
Hero Image

You may also like



KKR ने पहले की थी बैटिंग

मैच में पहले टॉस जीतकर मुंबई ने गेंदबाजी का फैसला लिया। केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए। केकेआर ने मुंबई को 221 रनों का टारगेट दिया। इस टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई के दोनों ओपनर्स रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन ने टीम को एक अच्छी शुरआत दी।

मुंबई के ओपनर्स की शतकीय साझेदारी

मुंबई के दोनों ओपनर्स ने पहली विकेट की पार्टनरशिप करते हुए 148 रन जोड़ें। ये IPL के इतिहास में मुंबई के लिए तीसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप है और पहले विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर रोहित शर्मा और हर्षल गिब्स के बीच साल 2012 में हुई नाबाद 167 रनों की पार्टनरशिप है। उसी साल सचिन तेंदुलकर और ड्वोन स्मिथ ने पहले विकेट की पार्टनरशिप के लिए नाबाद 163 जोड़े थे। जो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आती है। अब तक इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा का नाम आता था। जिन्होंने साल 2024 में चौथे विकेट के लिए नाबाद 143 रन बनाएं थे।


रोहित की फास्टेस्ट हाफ सेंचुरी

केकेआर के साथ हुए मैच में रोहित शर्मा ने धुआंधार बैटिंग करते हुए रोहित शर्मा ने एक शानदार हाफ सेंचुरी बनाई। रोहित ने 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 38 गोंदो पर 78 रन बनाएं। ये रोहित शर्मा की IPL में सबसे तेज हाफ सेंचुरी है। इससे पहले रोहित ने 2015 में CSK के खिलाफ ईडन गार्डेंस में 25 गेंदो में हाफ सेंचुरी बनाई थी। अब रोहित शर्मा ने अपना ही रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। अब देखना ये होगा कि क्या रोहित का बल्ला इस पूरे सीजन में भी ऐसे ही चलेगा या नहीं।



More from our partners
Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint