'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर
नॉटिंघम, 8 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय टीम को तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 125 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर भारत का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और पूरी टीम महज 76 रन बनाकर सिमट गई। हालांकि, हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम का बचाव किया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए गंभीर ने कहा, "मुझे लगता है कि हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।
हेड कोच ने आगे कहा, ""मुझे नहीं पता कि इंग्लैंड क्या करने की कोशिश करेगा, लेकिन हमको खुद को बेहतर करने पर ध्यान देना होगा। सबसे ज्यादा जरूरी बात यह है कि इस मुकाबले में आज शायद हमारा दिन खराब था,क्योंकि आप पिछले दो टी20 मैचों को देखेंगे, तो हमने 190 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए थे। जब आप हाई-रिस्क वाला गेम खेलते हैं, तो ऐसी चीजें हो सकती हैं।"
Next Story