मैं टीम से बेस्ट प्रदर्शन कराने में नाकाम रहा, उरुग्वे के फीफा वर्ल्ड कप से बाहर होने पर बोले कोच बिएल्सा
गुआडालाहारा, 27 जून (आईएएनएस)। स्पेन के खिलाफ मिली 0-1 की हार के साथ ही उरुग्वे फुटबॉल टीम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सफर समाप्त हो गया। टूर्नामेंट में टीम के खराब प्रदर्शन के लिए हेड कोच मार्सेलो बिएल्सा ने खुद को जिम्मेदार ठहराया है।
बिएल्सा का कहना है कि वह उरुग्वे की टीम से बेस्ट प्रदर्शन करवाने में नाकाम रहे। दो बार की चैंपियन उरुग्वे ग्रुप स्टेज में खेले 3 मुकाबलों में सिर्फ 2 प्वाइंट ही अर्जित कर सकी और तीसरे नंबर पर रही।
बिएल्सा ने मैच के दौरान कप्तान फेडेरिको वाल्वरडे की जगह दूसरे खिलाड़ी को मैदान पर भेजने और हाफ टाइम के बाद गोलकीपर फर्नांडो मुस्लेरा को स्थानापन्न करने के अपने फैसले का बचाव किया। बिएल्सा ने बताया कि 56वें मिनट में वाल्वरडे की जगह दूसरे खिलाड़ी को उतारने का मकसद टीम के आक्रमण को और मजबूत बनाना था।
Next Story