आर अश्विन की चाहत, भारतीय टी20 टीम में हो भुवनेश्वर कुमार की वापसी
नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। भारत के पूर्व ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की 2 विकेट से रोमांचक जीत में शानदार प्रदर्शन करने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की भारत के टी20 इंटरनेशनल सेटअप में वापसी की मांग की है।
भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन एमआई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार रहा।
अश्विन ने 'जियोस्टार' से कहा, "मैं चाहता हूं कि भुवनेश्वर को टी20 टीम में चुना जाए। नई गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हैं और अंतिम ओवरों में भी बढ़िया गेंदबाजी करते हैं।
इसके साथ ही अगर आपको दबाव में छक्के की जरूरत है, तो वह मैदान के सबसे मुश्किल हिस्से में भी ऐसा कर सकते हैं।"भुवनेश्वर ने शानदार शुरुआती स्पेल से एमआई के टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ दी। उन्होंने रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को ऐसी पिच पर आउट किया जिस पर सीम मूवमेंट और असमतल बाउंस था। अश्विन ने खास तौर पर इस अनुभवी खिलाड़ी की कंडीशन को जल्दी पहचानने और उसके हिसाब से ढलने की काबिलियत की तारीफ की।अश्विन ने कहा, "जब उन्हें एहसास हुआ कि पिच में कुछ खास है, तो वह सही टेस्ट-मैच गेंदबाजी थी।
अश्विन ने क्रुणाल पांड्या की भी प्रशंसा की, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 73 रनों की दमदार पारी खेली। क्रुणाल आरसीबी के लिए इस मुकाबले में संकटमोचक साबित हुए। अपनी पारी के आखिरी शरीर के कई हिस्सों में ऐंठन से जूझने के बावजूद, क्रुणाल ने पेस और स्पिन दोनों के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की और आरसीबी को मैच में बनाए रखा।
--आईएएनएस
एसएम/पीएम