Sanju Samson Record: विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह के खास क्लब में शामिल हुए संजू सैमसन, T20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास
संजू सैमसन ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में रनों की ऐसी बारिश की कि दुनिया के बड़े-बड़े खिलाड़ी देखते रह गए। इस टूर्नामेंट में संजू का बल्ला जमकर बोला और उन्होंने भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने महज 5 मैचों में 321 रन बनाए। उनकी बल्लेबाजी की सबसे खास बात उनका स्ट्राइक रेट रहा, जो लगभग 200 का था। संजू ने मैदान पर आते ही आक्रामक रुख अपनाया और विरोधी टीम को संभलने का कोई मौका नहीं दिया। उनके इसी बेमिसाल प्रदर्शन की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड दिया गया।
दिग्गजों के साथ नाम
इस अवॉर्ड को जीतने के साथ ही संजू सैमसन ने एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वो T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले ये मुकाम सिर्फ विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह ही हासिल कर पाए थे। विराट कोहली ने साल 2014 और 2016 में ये खिताब अपने नाम किया था। वहीं, साल 2024 में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ये सम्मान पाया था। अब संजू सैमसन भी इन महान सितारों की कतार में खड़े हो गए हैं।यादगार तूफानी पारी
पूरे टूर्नामेंट के दौरान संजू सैमसन ने कई बार टीम इंडिया को मुश्किलों से बाहर निकाला। संजू ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कमाल करके दिखाया था। उन्होंने उस मैच में नाबाद 97 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी ने भारत की जीत का रास्ता साफ किया और टीम को मजबूती दी। संजू की ये पारी टूर्नामेंट की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक मानी जा रही है। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से ये साबित कर दिया कि वो बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं और दबाव में भी शांत रहकर खेल सकते हैं।Next Story