IPL Orange Cap List: विराट-गेल नहीं, इस खिलाड़ी ने जीती सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप, देखें पूरी लिस्ट
IPL का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। हर बार की तरह इस बार भी सभी बल्लेबाजों का काफी एग्रेसिव अंदाज देखने को मिलेगा। लगभग दो महीने तक चलने वाले इस लंबे खेल में सभी बल्लेबाजों के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने की एक रेस सी लगी रहती है। टूर्नामेंट के आखिर में जो भी बल्लेबाज टॉप रन स्कोरर होता है उसे एक खास इनाम के रूप में ऑरेंज कैप दी जाती है। मोस्ट ऑरेंज कैप्स इन IPL की बात करें तो पहली बार ऑरेंज कैप जीतने वाले बल्लेबाज शॉन मार्श थे। वहीं सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप जीतने का बड़ा रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर के नाम है। अब तक IPL के कुल 18 सीजन खेले जा चुके हैं। IPL ऑरेंज कैप विनर्स लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं। अब सभी को ये देखना है कि आने वाले IPL 2026 में कौन सा खिलाड़ी ये खास इनाम जीतता है। आइए यहां हर सीजन के विजेताओं की पूरी लिस्ट के बारे में विस्तार से जानते हैं।
शुरुआती सीजन के विजेता
IPL 2008 के पहले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की ओर से खेलते हुए शॉन मार्श ने बहुत ही शानदार खेल दिखाया था। शॉन मार्श ने 11 मैचों में कुल 616 रन बनाए थे और इसी के साथ पहली ऑरेंज कैप जीतने वाले बल्लेबाज बने थे। इसके बाद IPL 2009 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए मैथ्यू हेडन ने 12 मुकाबलों में कुल 572 रन बनाकर ऑरेंज कैप को अपने नाम किया था। IPL 2010 में सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए कमाल का प्रदर्शन किया था। सचिन तेंदुलकर ने 15 मैचों में कुल 618 रन बनाए और सीजन की ऑरेंज कैप जीती थी।क्रिस गेल का दबदबा
IPL 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए क्रिस गेल ने बेहतरीन खेल दिखाया था। क्रिस गेल ने 12 मैचों में कुल 608 रन बनाए थे और अपनी पहली ऑरेंज कैप जीती थी। इसके अगले साल IPL 2012 में भी क्रिस गेल ने लगातार दूसरे सीजन में ऑरेंज कैप को अपने नाम किया था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए क्रिस गेल ने 15 मैचों में कुल 733 रन बनाए थे। इसके साथ ही क्रिस गेल लगातार दो सीजन में ऑरेंज कैप जीतने वाले पहले बल्लेबाज बन गए थे।हसी और उथप्पा का कमाल
IPL 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए माइकल हसी ने ऑरेंज कैप जीती थी। माइकल हसी ने 17 मैचों में कुल 733 रन बनाए थे। IPL 2014 में रॉबिन उथप्पा ने कोलकाता नाइट राइडर्स की और से खेलते हुए कुल 660 रन बनाए थे और अपने दमदार खेल की बदौलत ऑरेंज कैप को जीतने में सफल रहे थे।वॉर्नर और कोहली का रिकॉर्ड
सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर ने IPL 2015 में 14 मैचों में कुल 562 रन बनाकर पहली बार ऑरेंज कैप जीती थी। फिर IPL 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली ने रनों का एक बड़ा अंबार लगा दिया था। विराट कोहली ने 973 रन बनाए थे जिसमें 4 शतक शामिल थे। IPL के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का ये सबसे बड़ा रिकॉर्ड आज भी कायम है।You may also like
- 'दो महीने साथ रहेंगे माही भाई!' संजू सैमसन और एमएस धोनी की मुलाकात ने सोशल मीडिया पर मचाया गदर, CSK फैंस में जबरदस्त उत्साह
- SM Trends: 20 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
- आईपीएल 2026 से ठीक पहले इस पूर्व खिलाड़ी का रिटायरमेंट, अश्विन ने दिया ऐसा रिएक्शन
- 2027 ODI विश्व कप के लिए BCCI ने संभावित खिलाड़ियों की सूची बनाई
- पंजाब किंग्स को आईपीएल चैंपियन बनाने में योगदान देना चाहता हूं: सूर्यांश शेडगे









