Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

Newspoint

Motorola भारतीय बाजार में अपने टैबलेट पोर्टफोलियो का विस्तार करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी जल्द ही एक नया बजट-फ्रेंडली टैबलेट लॉन्च करने जा रही है, जिसे इसी महीने भारत में पेश किया जाएगा। यह डिवाइस हाल ही में लॉन्च हुई Moto Pad 70 सीरीज का हिस्सा होगा और इसे Moto Pad 70 Groove नाम से उतारा जा सकता है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट के साथ-साथ कई अहम फीचर्स की भी पुष्टि कर दी है। यह टैबलेट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, जहां इसके लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोपेज भी लाइव कर दिया गया है।

Hero Image