iQOO ने पेश किया नया बजट स्मार्टफोन, 6500mAh बैटरी और IP65 वाटर-रेसिस्टेंट फीचर से है लैस
iQOO ने अपने बजट स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए एक नया हैंडसेट लॉन्च कर दिया है। कंपनी का नया iQOO Z11i लंबी बैटरी लाइफ और कई उपयोगी फीचर्स के साथ बाजार में उतारा गया है। इससे पहले iQOO अपनी Z11 सीरीज के तहत Z11, Z11x और Z11 Turbo जैसे मॉडल पेश कर चुकी है। अब इस नए डिवाइस में 6,500mAh की बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और IP65 वाटर-रेसिस्टेंट रेटिंग जैसी खूबियां दी गई हैं। फिलहाल इस स्मार्टफोन को चीन के बाजार में लॉन्च किया गया है।
iQOO Z11i के स्पेसिफिकेशंस
iQOO Z11i में 6.74 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो HD+ रिजॉल्यूशन (1600×720 पिक्सल) को सपोर्ट करता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक पहुंचती है, जिससे तेज धूप में भी डिस्प्ले स्पष्ट दिखाई देता है। फोन में वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है, जबकि सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।
परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। डिवाइस में अधिकतम 8GB रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है। जरूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को और बढ़ाया भी जा सकता है। फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS पर काम करता है।
Next Story