भारतीय स्मार्टफोन बाजार में नए देसी ब्रांड की एंट्री, 25 अगस्त को लॉन्च होगा पहला स्मार्टफोन
नई दिल्ली। भारतीय स्मार्टफोन बाजार में जल्द ही एक और घरेलू ब्रांड अपनी शुरुआत करने जा रहा है। वियरेबल डिवाइस से पहचान बनाने वाली कंपनी अब स्मार्टफोन सेगमेंट में कदम रखने के लिए तैयार है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि उसका पहला स्मार्टफोन 25 अगस्त को लॉन्च होगा। लॉन्च के बाद यह डिवाइस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी एक नहीं बल्कि दो नए स्मार्टफोन भारतीय बाजार में पेश करेगी।
Next Story