लॉन्च से पहले Nothing Phone 4b की पूरी डिटेल लीक, फीचर्स के साथ कीमत का भी खुलासा

Newspoint

Nothing के आगामी बजट 5G स्मार्टफोन Nothing Phone 4b को लेकर लॉन्च से पहले कई अहम जानकारियां सामने आ गई हैं। कंपनी पहले ही इस नए डिवाइस के आगमन की आधिकारिक पुष्टि कर चुकी है और इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर भी टीज किया जा चुका है। नथिंग के सह-संस्थापक की ओर से भी नई स्मार्टफोन सीरीज को लेकर संकेत दिए गए हैं। माना जा रहा है कि कंपनी अपनी लोकप्रिय ‘a’ सीरीज के बाद अब ‘b’ सीरीज की शुरुआत करने जा रही है, जिसका मुख्य फोकस बजट और मिड-रेंज ग्राहकों को आकर्षित करना होगा।

Hero Image

लॉन्च से पहले सामने आए स्पेसिफिकेशन

Nothing Phone 4b की लॉन्चिंग से पहले इसके डिजाइन, फीचर्स और संभावित कीमत से जुड़ी कई जानकारियां इंटरनेट पर लीक हो गई हैं। कंपनी की ओर से जारी टीजर में फोन की झलक दिखाई गई थी, जबकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई टिप्स्टर्स ने इसके डिजाइन और हार्डवेयर डिटेल्स साझा की हैं। इन लीक रिपोर्ट्स के बाद टेक प्रेमियों के बीच इस स्मार्टफोन को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

डिस्प्ले और कैमरा पर खास फोकस

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक Nothing Phone 4b में 6.3 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगी, जिससे यूजर्स को स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी इस फोन में सिंगल रियर कैमरा देने की तैयारी में है। टीजर इमेज में भी इसके बैक पैनल पर एक ही कैमरा मॉड्यूल देखा गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-710 सेंसर दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर में मिल सकते हैं दमदार फीचर्स



प्रदर्शन के लिहाज से Nothing Phone 4b में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 या MediaTek Dimensity 7450 Pro प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक चिपसेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित Nothing OS के साथ लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी फोन के लिए चार साल तक एंड्रॉयड अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट प्रदान कर सकती है। यह लंबी अवधि का सॉफ्टवेयर सपोर्ट इस सेगमेंट में फोन को मजबूत विकल्प बना सकता है।