6 अगस्त को भारत में दस्तक देगा Vivo S2, 7050mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ होगी एंट्री; संभावित कीमत भी आई सामने
Vivo भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी S सीरीज की वापसी करने जा रहा है। कंपनी 6 अगस्त को भारत में Vivo S2 लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले ही ब्रांड ने इस आगामी स्मार्टफोन के कई प्रमुख फीचर्स और डिजाइन का खुलासा कर दिया है। खास बात यह है कि यह फोन बड़ी 7,050mAh बैटरी के साथ आने वाला है, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करने वालों के लिए आकर्षक विकल्प बना सकती है। करीब सात वर्षों के अंतराल के बाद Vivo की S सीरीज भारतीय बाजार में वापसी कर रही है, जिससे इस डिवाइस को लेकर यूजर्स के बीच उत्सुकता काफी बढ़ गई है।
Next Story