थ्रेड्स में आया ‘घोस्ट पोस्ट’ फीचर! क्या अब आपकी पोस्ट खुद-ब-खुद गायब हो जाएगी?

सोशल मीडिया पर शेयरिंग को और मजेदार बनाने के लिए मेटा ने थ्रेड्स ऐप में एक रोमांचक बदलाव किया है। 'घोस्ट पोस्ट' Ghost Posts नाम का यह फीचर यूजर्स को ऐसे पोस्ट करने की सुविधा देता है जो सिर्फ एक दिन के लिए दिखते हैं। इससे लोग बिना सोचे-समझे अपने मन की बात कह सकते हैं, क्योंकि ये पोस्ट स्थायी नहीं रहते। यह अपडेट थ्रेड्स को और आकर्षक बनाने की दिशा में एक कदम है, जहां यूजर्स पहले से ही लाखों की संख्या में सक्रिय हैं।
Hero Image


घोस्ट पोस्ट क्या है और कैसे काम करता है?


यह फीचर मेटा के फेसबुक और इंस्टाग्राम की 'स्टोरीज' से मिलता-जुलता है। घोस्ट पोस्ट अपलोड करने के 24 घंटे बाद अपने आप आर्काइव हो जाता है, यानी वो गायब हो जाता है। इसका उद्देश्य थ्रेड्स पर पोस्टिंग को बढ़ावा देना और यूजर्स को ज्यादा विकल्प देना है। मेटा ने कहा, “Threads posts that automatically archive after 24 hours, so you can share unfiltered thoughts and fresh takes without the pressure of permanence or polish.”

घोस्ट पोस्ट बनाने का तरीका


पोस्ट बनाने के दौरान मेन्यू में घोस्ट आइकन को चालू करना होगा। इससे चैट ग्रे बबल के रूप में दिखेगा, जो सामान्य पोस्ट से अलग होगा। इस तरह यूजर्स आसानी से पहचान सकेंगे कि यह एक अस्थायी पोस्ट है।


घोस्ट पोस्ट पर प्रतिक्रियाएं कैसे मिलेंगी?


इन पोस्ट पर आने वाली रिप्लाई सीधे यूजर के इनबॉक्स में जाती हैं। अन्य लोग यह नहीं देख पाएंगे कि किसने लाइक या रिप्लाई किया है। इससे प्राइवेसी बनी रहती है और बातचीत निजी बनी रहती है।

थ्रेड्स का सफर


थ्रेड्स ऐप 2023 में लॉन्च हुआ था और अब इसमें 400 मिलियन से ज्यादा मंथली एक्टिव यूजर्स हैं। यह फीचर ऐप की लोकप्रियता को और बढ़ाने में मदद करेगा।