क्या आपके WhatsApp पर भी आ रहे हैं ऐसे मैसेज? हो जाएं सतर्क

आज WhatsApp हमारी जिंदगी का इतना अहम हिस्सा बन चुका है इसके बिना जिंदगी अधूरी लगती है। हालांकि, इसी लोकप्रियता का फायदा साइबर ठग उठा रहें हैं और फ्रॉड के रोज नए-नए तरीके खोज रहे हैं। WhatsApp OTP फ्रॉड ऐसा ही एक आम साइबर स्कैम है, जिसमें ठग OTP हासिल करके आपका अकाउंट अपने कब्जे में लेने की कोशिश करते हैं। कुछ आसान सावधानियां अपनाकर इस तरह की ठगी से बचा जा सकता है।
Hero Image


1. OTP कभी किसी के साथ शेयर न करें


WhatsApp का OTP आपके अकाउंट की सुरक्षा की सबसे जरूरी कड़ी है। कोई भी व्यक्ति, चाहे वह खुद को WhatsApp, बैंक या किसी सरकारी संस्था का कर्मचारी बताए, OTP नहीं मांग सकता। OTP साझा करते ही आपका अकाउंट खतरे में पड़ सकता है।

2. अनजान कॉल और मैसेज से सावधान रहें


ठग अक्सर दोस्त, रिश्तेदार या कंपनी का कर्मचारी बनकर संपर्क करते हैं और किसी बहाने से OTP मांगते हैं। ऐसे कॉल या मैसेज पर भरोसा करने से पहले उनकी सच्चाई जरूर जांचें।


3. टू-स्टेप वेरिफिकेशन जरूर ऑन करें


WhatsApp में टू-स्टेप वेरिफिकेशन फीचर मौजूद है। इसे ऑन करने पर OTP के अलावा एक अलग PIN की जरूरत पड़ती है, जिससे अकाउंट की सुरक्षा और मजबूत हो जाती है।

4. किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें


WhatsApp पर मिलने वाले अनजान लिंक, ऑफर या इनाम वाले मैसेज पर क्लिक करने से बचें। ऐसे लिंक आपकी निजी जानकारी चुराने या फोन को हैक करने की कोशिश कर सकते हैं।


5. WhatsApp लॉगिन अलर्ट पर ध्यान दें


अगर आपके नंबर पर अचानक WhatsApp OTP आने लगे, जबकि आपने लॉगिन की कोशिश नहीं की है, तो समझ जाएं कि कोई आपके अकाउंट तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में किसी के साथ OTP साझा न करें।

6. अकाउंट हैक होने पर तुरंत कार्रवाई करें


अगर आपको लगे कि आपका WhatsApp अकाउंट किसी और के कट्रोल में चला गया है, तो तुरंत दोबारा लॉगिन करने की कोशिश करें और जरूरत पड़ने पर WhatsApp सपोर्ट से संपर्क करें।

7. मोबाइल नंबर और ईमेल को सुरक्षित रखें


आपका मोबाइल नंबर कई ऑनलाइन सर्विसेस से जुड़ा होता है। इसलिए फोन और ईमेल अकाउंट की सुरक्षा पर भी ध्यान दें, ताकि साइबर ठग आपके अकाउंट तक आसानी से न पहुंच सकें।

8. परिवार और बुजुर्गों को भी जागरूक करें


साइबर ठग अक्सर बुजुर्गों और कम तकनीकी जानकारी रखने वाले लोगों को निशाना बनाते हैं। परिवार के सभी सदस्यों को OTP और ऑनलाइन सुरक्षा से जुड़ी जानकारी देना जरूरी है।


WhatsApp OTP फ्रॉड से बचने का सबसे आसान तरीका जागरूकता है। OTP को सीक्रेट रखें, टू-स्टेप वेरिफिकेशन चालू करें और किसी भी अननोन कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें। थोड़ी सी सावधानी आपके WhatsApp अकाउंट और निजी जानकारी को सुरक्षित रख सकती है।