WhatsApp New Feature: WhatsApp का ये नया कमाल का फीचर जो रात को जागने का झंझट कर देगा दूर
WhatsApp schedule message feature का लोग बहुत समय से लगातार इंतजार कर रहे थे। कंपनी अब आधिकारिक तौर पर मैसेज को समय के हिसाब से सेट करने की सुविधा पर काम कर रही है। एक ताजा रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें इस बात का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक इस नई सुविधा की मदद से कोई भी मैसेज एक तय समय पर खुद ही सामने वाले के पास चला जाएगा। लोग iOS beta update में आए इस फीचर का इस्तेमाल करके अपनी रोजाना की बातचीत को और भी बेहतर बना पाएंगे।
रात में जागना बंद
इस नए फीचर को लाने के पीछे कंपनी का मुख्य लक्ष्य बातचीत पर लोगों का कंट्रोल बढ़ाना है। इससे ये पक्का हो जाएगा कि कोई भी जरूरी काम का मैसेज जैसे किसी को दी जाने वाली खास बधाई छूट न जाए। हम सब जानते हैं कि कई बार किसी को जन्मदिन या शादी की सालगिरह पर बधाई देनी होती है। इसके लिए रात के बारह बजे तक नींद खराब करके जागना पड़ता है। लेकिन अब ऐसा और नहीं करना पड़ेगा। इस फीचर के पूरी तरह से आने के बाद रात बारह बजे तक जागने की परेशानी खत्म हो जाएगी। आप अपना मैसेज आराम से दिन में ही लिखकर सेट कर पाएंगे। तय किया गया समय आते ही मैसेज अपने आप सेंड हो जाएगा और रिसीवर को तुरंत मिल जाएगा।Beta वर्जन में आया नया अपडेट
इस नए बदलाव को सबसे पहले टेस्टफ्लाइट प्रोग्राम के जरिए रिलीज हुए लेटेस्ट IOS Beta अपडेट में देखा गया है। जानकारी के लिए बता दें कि इसका वर्जन 26।7।10।72 है। अभी ये शुरुआती टेस्टिंग के दौर में चल रहा है। टेस्टिंग पूरी होने के बाद ही इसे सभी के लिए लाया जा सकता है। लोग इस कमाल के फीचर का फायदा उठाकर अपने बहुत सारे कामो को आसान बना सकते हैं।You may also like
- Decoding Section 122: The rarely used law behind Donald Trump's new 15% global tariffs
- Academicians across India condemn Youth Congress' protest at AI Impact Summit
- Supreme Court rejects plea against Andhra panel in Tirupati laddu adulteration case
- Sensex, Nifty end higher as PSU banks, healthcare stocks lead gains
- Andrew accused of claiming massages, lavish travel costs at public expense









