दिल्ली के खूबसूरत सफर की याद ताज़ा कराती हैं ये 6 जगहें
Share this article:
भारत की राजधानी दिल्ली सिर्फ एक शहर ही नहीं है बल्कि पुराने इतिहास की धरोहर भी है। यह शहर आपको पुराने भारत की कहानियाँ बना उसकी नींव से जोड़ता है। इस शहर में इतिहास के साथ-साथ उन वीरों की वीरता के निशान भी मिलते हैं जिन्होंने इस देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी।
दिल्ली एक ऐसा शहर है जो आपको कभी निराश नहीं करता। यह हर बार एक नया अनुभव लेकर आता है, जो आपको इसके रोमांचक इतिहास के बारे में बताता है। तो, अपनी अगली यात्रा की योजना बनाएं और दिल्ली के इन खूबसूरत स्थलों का आनंद लें।
1. लाल किला – मुग़ल शान का प्रतीक
17वीं शताब्दी में शाहजहाँ द्वारा निर्मित लाल किला न सिर्फ एक वास्तुकला का चमत्कार है बल्कि भारत की आज़ादी का प्रतीक भी है। हर साल 15 अगस्त को यहीं से प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैं। दीवान-ए-खास, दीवान-ए-आम और इसके हरे-भरे बाग़ आपको मुग़लकाल में ले जाते हैं।
स्थान: लाल किला, चांदनी चौक, नई दिल्ली, दिल्ली, 110006
खुलने का समय: सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक
2. इंडिया गेट – शौर्य की पहचान
राजपथ पर स्थित यह स्मारक प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों की स्मृति में बनाया गया था। शाम के समय यहाँ की रौशनी, ठंडी हवाएँ और आसपास का माहौल पर्यटकों और स्थानीय लोगों को अपनी ओर खींचता है।
स्थान: कर्तव्य पथ, इंडिया गेट, नई दिल्ली, दिल्ली, 110001
खुलने का समय: 24 घंटे
3. अक्षरधाम मंदिर – आध्यात्मिक शांति
2005 में निर्मित यह मंदिर अपनी अद्भुत नक्काशी, संगीतमय फव्वारे और आध्यात्मिक वातावरण के लिए जाना जाता है। यहाँ का 'सहस्र कुंड' और रात का जल-प्रदर्शन देखने लायक है।
स्थान: एनएच 24, प्रमुख स्वामी महाराज मार्ग, पांडव नगर, नई दिल्ली, दिल्ली, 110092
खुलने का समय: सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक
4. चाँदनी चौक और जामा मस्जिद – पुरानी दिल्ली की धड़कन
चाँदनी चौक का बाज़ार अपने पारंपरिक पराठों, मिठाइयों और स्ट्रीट फूड के लिए मशहूर है। पास ही स्थित जामा मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है, जिसकी विशालता और सुंदरता मन को भा जाती है।
स्थान: चाँदनी चौक
5. बांग्ला साहिब गुरुद्वारा - सुकून की भावना
गुरुद्वारा बांग्ला साहिब दिल्ली के सबसे पुराने और मुख्य धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। यह गुरुद्वारा भी दूसरे गुरुद्वारों कि तरह ही गुरु की शिक्षा का पालन कर गुरुद्वारे मे पूरा दिन लंगर सेवा चलाता है। इस गुरुद्वारे को सिखों के 8वें गुरु, गुरु हर कृष्ण के साथ जोड़ा जाता है।
स्थान: गुरुद्वारा बंगला साहिब, अशोक रोड, नई दिल्ली - 110001
खुलने का समय: 24 घंटे
6. लोटस टेंपल – शांति का ठिकाना
कमल के आकार का यह बहाई उपासना स्थल अपनी अनोखी डिज़ाइन और शांत वातावरण के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। यहाँ सभी धर्मों के लोग ध्यान और प्रार्थना के लिए आते हैं।
स्थान: लोटस टेम्पल रोड, बहापुर, कालकाजी, नई दिल्ली, दिल्ली, 110019
खुलने का समय: सुबह 8:30 बजे से शाम 6 बजे तक

Next Story