महिला कांग्रेस ने कंगना के खिलाफ थाने में दी तहरीर

Newspoint
Newspoint


लखनऊ। महिला कांग्रेस द्वारा भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। दो दिनों तक उनका पुतला दहन के बाद आज शनिवार को महिला कांग्रेस ने उनके खिलाफ हुसैनगंज थाने में तहरीर दी। 
इस अवसर पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर अनामिका यादव ने बताया कि सांसद कंगना रनौत द्वारा जेन जी छात्र-छात्राओं, युवाओं के विरूद्ध अपमानजनक, जनभावनाओं को आहत करने वाला बयान दिया है।

Hero Image

तहरीर में कहा गया कि  यह केवल प्रदर्शनकारियों का ही नहीं, बल्कि समस्त नई पीढ़ी, महिलाओं, युवाओं तथा उनके माता-पिता एवं परिवारों का सामूहिक अपमान है। इस प्रकार का बयान करोड़ों नागरिकों की गरिमा एवं भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने कंगना रनौत के उस बयान की निष्पक्ष जांच कराने तथा एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई की मांग किया। इस अवसर पर जैनब हैदर, प्रो0 विनोद चन्द्रा,  अधिवक्ता दिलीप कुमार मिश्रा, सत्य प्रकाश पाण्डेय,  संजय सिंह, राकेश पाण्डेय सहित कई नेता मौजूद रहे।