क्याˈ बियर पीने से पथरी बाहर निकल जाती है? जाने विशेषज्ञ इस बारे में क्या कहते हैं
पथरी (Stone) का दर्द बड़ा ही खतरनाक होता है। ये जब उठता है तो इंसान की सहनशक्ति भी जवाब दे देती है। ऐसे में इंसान बस यही चाहता है कि कुछ भी कर के बस ये पथरी (Kidney Stone) उनके गुर्दे से बाहर निकल जाए। पथरी जब साइज़ में छोटी होती है तो उसे अधिक पानी और पदार्थों का सेवन कर यूरिन के माध्यम से बाहर निकाला जा सकता है। लेकिन यही पथरी यदि आकार में बड़ी हो तो ऑपरेशन ही एक मात्र विकल्प बचता है।
कुछ लोग पथरी निकालने के लिए कई घरेलू उपाय भी आजमाते हैं। इंटरनेट पर ऐसे उपायों की भरमार है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। इनमें से एक उपाय सबसे ज्यादा प्रचलती है और वह है बीयर (Beer) का सेवन करना। आप ने भी कई लोगों के मुंह से सुना होगा कि “भाई पथरी हो गई है तो बियर पीना शुरू कर दे। सारी पथरी बाहर आ जाएगी।” लेकिन क्या सच में ऐसा होता है? क्या बियर आपको पथरी से आजादी दिला सकती है? चलिए इस बात की सच्चाई पता लगाते हैं।
क्या कहती है रिसर्च?रिसर्च की मानें तो जो लोग बीयर का सेवन करते हैं, उनमें पथरी होने के चांस 41 फीसद तक कम हो जाते हैं।
इसकी वजह ये है कि बियर का सेवन करने से आपको यूरिन अधिक आता है। इस यूरिन के जरिए शरीर में उपस्थित सभी विशाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। बियर से ऐसे बाहर आती है पथरीविशेषज्ञों के मुताबिक आप जब बार-बार यूरिन करने जाते हैं तो किडनी पर प्रेशर पड़ता है। इस दबाव के चलते पथरी किडनी या गुर्दे से बाहर आ जाती है। हालांकि यूरिन के रास्ते सिर्फ छोटी पथरी को ही बाहर निकालना संभव हो पाता है। यदि आपको बड़ी पथरी हुई है तो उसका यूरिन के रास्ते बाहर आना संभव नहीं है।
अधिक बियर से बढ़ सकता है पथरी का खतराचलिए अब जल्दी से निष्कर्ष पर पहुंचते हैं। यदि आप बियर का अधिक सेवन नहीं करते हैं तो वह आपकी किडनी से पथरी निकालने में मदद कर सकती है।
पथरी निकालने के अन्य घलेरू उपायों की बात करें तो इसमें पत्थरचट्टा के पत्ते का रस, नींबू का रस, प्याज का सेवन, छुआरा का सेवन, गाजर का रस, अनानास का रस और गन्ने का रस जैसी चीजें लाभकारी साबित होती है।