कानपुर में प्रतिबंधित चीनी मांझे पर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार, तीन कार्टन अवैध मांझा बरामद
Kanpur Chinese Manjha Smuggler Arrested: यूपी के कानपुर में प्रतिबंधित और जानलेवा चीनी मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र में स्वाट और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने जगहजगह छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध चीनी मांझा बरामद किया है।
कानपुर पुलिस ने इस काले कारोबार में शामिल दो चीनी मांझे के तस्करों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इनके पास से चीनी मांझे से भरे तीन बड़े कार्टन भी जब्त कर लिया है।
डीसीपी श्रवण कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ये सभी तस्कर बेहद शातिर तरीके से अपना नेटवर्क चला रहे थे। पूछताछ में पता चला कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बरेली से इस प्रतिबंधित मांझे की खेप का ऑर्डर करके मंगवाते थे।
इसके बाद वे ग्राहकों से संपर्क करते और इसकी होम डिलीवरी करते थे। डीसीपी ने कहा कि यह मूल रूप से चाइनीज मांझा है, देश के बाहर बनाया जाता है और चोरीछिपे इसे भारत लाया जा रहा था।
जानलेवा धागा है चीनी मांझाडीसीपी श्रवण कुमार बताया कि एडीसीपी ऑपरेशन सुमित रामटेके और उनकी पूरी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस रैकेट पर शिकंजा कसा है। यह चाइनीज मांझा देश में पूरी तरह प्रतिबंधित है। यह इतना खतरनाक होता है कि अगर कोई बाइक सवार या राहगीर इसकी चपेट में आ जाए तो इससे सीधे गला या शरीर का नाजुक हिस्सा कट जाता है। आए दिन इससे राहगीरों और बेजुबान पक्षियों की जान चली जाती है।