जल्द लॉन्च होगा Maruti Fronx का नया मॉडल, पहली बार मिलेगा ADAS और 35 km का माइलेज!
मारुति सुजुकी अपनी नई 2026 Fronx फेसलिफ्ट को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. हाल ही में कंपनी ने नई Brezza Facelift पेश की थी और अब बारी Fronx की है. हालांकि कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन लगातार सामने आ रही स्पाई तस्वीरों और वीडियो से साफ संकेत मिल रहे हैं कि नई Fronx की लॉन्चिंग अब ज्यादा दूर नहीं है.
नई Fronx में बाहर और अंदर दोनों जगह कई छोटे लेकिन अहम बदलाव देखने को मिलेंगे. इसके अलावा पहली बार इस SUV में ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी दिए जा सकते हैं.
Next Story